Get App

Ola Electric Share Price: 5% भागा EV स्टॉक, 3 दिन की गिरावट के बाद वैल्यू बाइंग

Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक अगस्त 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 32.97 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जून तिमाही में कंसालिडेटेड शुद्ध घाटा 336 करोड़ रुपये रहा

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 10, 2026 पर 6:28 PM
Ola Electric Share Price: 5% भागा EV स्टॉक, 3 दिन की गिरावट के बाद वैल्यू बाइंग
Ola Electric के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

Ola Electric Share Price: इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मेकर ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में 10 सितंबर को शानदार तेजी है। शेयर दिन में BSE पर पिछले बंद भाव से 8.5 प्रतिशत तक चढ़कर 40.50 रुपये के हाई तक गया। बाद में 5 प्रतिशत बढ़त के साथ 39.16 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 18100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर में तेजी की वजह वैल्यू बाइंग यानि कि निचले स्तरों पर खरीद लग रही है क्योंकि इससे पहले लगातार 3 कारोबारी सत्रों में शेयर 2.4 प्रतिशत नीचे आया था।

ओला इलेक्ट्रिक अगस्त 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 6145.56 करोड़ रुपये का रहा था। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 61.40 रुपये और एडजस्टेड लो 21.21 रुपये है।

Ola Electric शेयर 6 महीनों में 60 प्रतिशत चढ़ा

ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 6 महीनों में 60 प्रतिशत मजबूत हुआ है। एक साल में कीमत 34 प्रतिशत कमजोर हुई है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 32.97 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर के लिए Citi और Kotak Institutional Equities दोनों ने 'सेल' रेटिंग दी है। सिटी ने 26 और कोटक ने 20 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। गोल्डमैन सैक्स ने 'न्यूट्रल' रेटिंग दी हुई है। टारगेट प्राइस 40 रुपये प्रति शेयर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें