Get App

Ola Electric के शेयर पर टूटे निवेशक, मार्च में अच्छे बिजनेस से कीमत 13% चढ़ी

Ola Electric Share Price: पिछले कुछ महीनों में सर्विस से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने के बाद, ओला इलेक्ट्रिक ने अपने ऑपरेशंस में बड़े बदलाव किए हैं। अब 80 प्रतिशत से ज्यादा गाड़ियों की सर्विस उसी दिन हो जाती है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 4:28 PM
Ola Electric के शेयर पर टूटे निवेशक, मार्च में अच्छे बिजनेस से कीमत 13% चढ़ी
मार्च महीने में Ola Electric के स्कूटरों के रजिस्ट्रेशन बढ़कर 10,117 यूनिट पर पहुंच गए।

इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में 1 अप्रैल को दिन में 16 प्रतिशत तक की बढ़त ​दर्ज की गई। BSE पर शेयर 26.50 रुपये के हाई तक गए। बाद में शेयर 13.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 25.93 रुपये पर सेटल हुआ। मार्च में कंपनी के बिजनेस की परफॉरमेंस अच्छी रहने से इस शेयर में निवेशकों के भरोसे को बल मिला। कंपनी ने मार्च 2026 के आखिरी हफ्ते में रोजाना 1,000 यूनिट के ऑर्डर दर्ज किए। सरकारी पोर्टल VAHAN के अनुसार, मार्च महीने में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों के रजिस्ट्रेशन बढ़कर 10,117 यूनिट पर पहुंच गए। यह फरवरी के 3,973 यूनिट्स के रजिस्ट्रेशन के मुकाबले 150 प्रतिशत ज्यादा है।

पिछले कुछ महीनों में सर्विस से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने के बाद, ओला इलेक्ट्रिक ने अपने ऑपरेशंस में बड़े बदलाव किए हैं। इसके चलते सर्विस में लगने वाला समय (टर्नअराउंड टाइम) और कस्टमर अनुभव काफी बेहतर हुआ है। इससे कस्टमर्स का भरोसा बढ़ा है और मांग में तेजी आई है। ओला इलेक्ट्रिक के सर्विस ऑपरेशंस में बड़ा बदलाव हुआ है। अब 80 प्रतिशत से ज्यादा गाड़ियों की सर्विस उसी दिन हो जाती है। यह पार्ट्स की बेहतर उपलब्धता, खराबी का तेजी से पता लगाने (डायग्नोस्टिक्स) और पूरे नेटवर्क में बेहतर ऑपरेशनल कंट्रोल की वजह से मुमकिन हो पाया है।

Ola Electric के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “हम मांग में एक स्पष्ट बदलाव देख रहे हैं। मार्च महीने के दौरान रोजाना के ऑर्डर लगातार बढ़ रहे थे, और आखिरी हफ्तों में उनमें काफी तेजी आई। इस तेजी का मुख्य कारण हमारे सर्विस ऑपरेशंस में किए गए ढांचागत सुधार हैं। इनकी वजह से अब काम पूरा होने में कम समय लग रहा है और ग्राहकों को पहले से कहीं बेहतर अनुभव मिल रहा है। जैसे-जैसे ग्राहकों का भरोसा बढ़ रहा है, हम अपने पूरे पोर्टफोलियो में बिक्री में मजबूत बढ़त देख रहे हैं। इससे हमें यह विश्वास मिला है कि यह रिकवरी आगे भी जारी रहेगी और इसका विस्तार होगा।”

Ola Electric शेयर की कीमत 6 महीनों में हुई आधी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें