Omfurn India FPO Listing: ओमफर्न इंडिया (Omfurn India) के अतिरिक्त शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके शेयरों की NSE SME पर 2017 में लिस्टिंग हुई थी और अब कंपनी ने फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (FPO) लाया था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस इश्यू को 3 गुना से अधिक बोली मिली थी। एफपीओ के तहत 75 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज कारोबार खुलने पर इसके शेयर 76.60 रुपये के लोअर सर्किट पर आ गए और इसी पर आज यह बंद भी हुआ है यानी एफपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशकों को महज 2.13 फीसदी मुनाफा हुआ है।
