सीएनबीसी-आवाज़ पर आज पौने 3 बजे बिग मार्केट वॉइस में Investment-Illiteracy.com के कुंज बंसल से होगी चर्चा

दोपहर 1.30 के नो योर कंपनी में बड़ी कंपनी के टॉप मैनेजमेंट से बात होगी और उनके कंपनी के कारोबार और आउटलुट पर चर्चा होगी

अपडेटेड Sep 01, 2022 पर 1:37 PM
Story continues below Advertisement
कमाई का अड्डा में खास सेगमेंट डीलिंग रूम्स चेक पेश किया जायेगा जिसमें ये जानकारी मिलेगी कि आज डीलिंग रूम्स में किन दो स्टॉक्स में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिली

अपडेट 3

दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाले कमाई का अड्डा सेगमेंट में आज हमारे साथ फंडामेंटल राय देने के लिए मुंबई से संजीव होता जुड़ेंगे। इसके अलावा मुंबई से टेक्निकल कॉल्स के लिए हमारे साथ प्रकाश गाबा, आशीष चतुरमोहता, राजेश पालवीय और चंदन तापड़िया भी जुड़ेंगे। वहीं लखनऊ से हमारे साथ मानस जायसवाल होंगे।

दोपहर 2.20 बजे से 2.50 बज तक स्पेशल सेगमेंट चार का चौका (CHAR KA CHAUKA) पेश किया जायेगा


@2.20

चार का चौका में आशीष चतुरमोहता SASTA OPTION बतायेंगे।

@2.30

दोपहर 2.30 बजे दर्शकों के लिए मानस जायसवाल FNO SUPER STOCKS पर चर्चा करेंगे।

@2.40

दोपहर 2.40 बजे प्रकाश गाबा चार्ट पर अपनी राय देंगे

@2.50

वहीं दोपहर 2.50 बजे एक्सपर्ट संजीव होता MIDACAP FUNDA बतायेंगे।

आज करीब पौने 3 बजे बिग मार्केट वॉइस में Investment-Illiteracy.com के कुंज बंसल से चर्चा करेंगे

इसके बाद यतिन मोता बताएंगे डीलिंग रूम में किन शेयरों पर फोकस रहेगा

अपडेट - 2

सीएनबीसी-आवाज़ की दीपाली गणेशोत्सव पर रिपोर्ट पेश करेंगी कि इस बार भी बाजार में चीन में बनी गणपति की मूर्तियां नजर नहीं आ रही है। ये रुझान नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दिवाली में जारी रह सकता है।

अपडेट -1 

इसके अलावा इन खबरों पर भी सीएनबीसी-आवाज़ का फोकस और कवरेज रहेगा

आज मनी लॉन्डरिंग केस में गिरफ्तार दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंदर जैन और दो अन्य के खिलाफ जमानत मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी

गुजरात हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत रिजेक्ट होने के बाद आज सुप्रीम कोर्ट में एक्टिविस्ट जर्नलिस्ट तीस्ता सीतलवाड़ की याचिका पर सुनावाई होगी

केंद्रीय होम एंड कोऑपरेशन मंत्री अमित शाह दोपहर 3 बजे CAPF eAwas Portal लॉन्च करेंगे

multinational Vostok 2022 exercise आज से शुरू होगी जिसे रूस होस्ट कर रहा है। इसमें भारत और चीन सहित 14 देश भाग लेंगे।

विश्व की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी BYD द्वारा बड़े पैमाने पर भारत भर में डीलरशिप दी जायेगी और EVs की सीरीज लॉन्च की जायेगी। इस पर भी चैनल का फोकस रहेगा

सीएनबीसी-आवाज़ के केतन द्वारा नवरात्रि त्योहार के बिजनेस के आधार पर स्पेशल स्टोरी पेश करेंगे

सीएनबीसी-आवाज़ नंबर वन चैनल है और कारोबारी घंटों के दौरान सबसे ज्यादा दर्शकों का प्यार इसे मिलता है। इस चैनल ने ये मुकाम यूं ही हासिल नहीं किया है। इसके लिए कड़ी मेहनत और बाजार विश्लेषण के साथ चैनल को रोजाना अपनी बादशाहत साबित करनी पड़ती है। चैनल पर हर रोज बाजार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातें अपने दर्शकों के लिए पेश की जाती हैं। निवेशकों के लिए बाजार बंद होने के बाद हुए छोटे बड़े इवेंट के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा मार्केट और स्टॉक्स के बारे में रणनीति बताने के लिए चैनल के साथ दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट्स का पैनल भी जुड़ा है जो दर्शकों अपनी रणनीति सुझाते हैं।

जानते हैं आज सीएनबीसी-आवाज़ पर क्या है खास

आज सीएनबीसी-आवाज़ के हर्षदा सावंत ग्लोबल बाजारों के हालात समझाएंगी। इसके बाद सीएनबीसी-आवाज़ के ही वीरेंद्र कुमार निफ्टी, निफ्टी बैंक में क्या रणनीति बनाएं। इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

सीधा सौदा के स्पेशल सेगमेंट में आज आशीष वर्मा और सुमित मेहरोत्रा कैप्टन के रूप में दस-दस स्टॉक्स सुझाएंगे। इन दस स्टॉक्स में वे अपने विश्लेषण के मुताबिक ग्रीन या रेड संकेत दर्शकों को देंगे।

सुबह 8 से लेकर साढ़े 10 बजे तक एक्सपर्ट्स का बड़ा पैनल हमारे साथ होगा

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से आज शुभम अग्रवाल, शिवानी शारदा जैसे एक्सपर्ट्स हमारे साथ होंगे। इंदौर से Arihant Capital की कविता जुड़ेंगी।

नवाबों के शहर लखनऊ से manasjaiswal.com के मानस जायसवाल हमारे साथ होंगे। जबकि पुणे से राजेश सातपुते हमारे साथ जुड़ेंगे। इसके अलावा कोलकाता से शरद अवस्थी जुड़ेंगे।

आज कौन से स्टॉक्स फोकस में रहेंगे या किन स्टॉक्स पर आपकी नजर बनी रहे। इसके संबंध में सीएनबीसी-आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा STOCKS TO WATCH सेगमेंट पेश करेंगे।

इसके बाद यतिन मोता से आज की सबसे बड़ी ब्रोकरेज रिपोर्ट भी जानेंगे।

सुबह 10.30 बजे

इसके बाद साढ़े दस बजे ट्रेडर्स हॉटलाइन शो पेश किया जायेगा। इसमें दर्शक फोन कॉल पर सीधे हमसे जुड़ते हैं और हमारे एक्सपर्ट् से अपने ट्रेड पर सवाल पूछते हैं। एक्सपर्ट अपने अनुभव और विवेक से दर्शकों को उचित सलाह देते हैं।

सुबह 11 बजे

सुबह 11 बजे शेयर बाजार का सबसे बड़ा गेम शो खिलाड़ी नंबर वन हर्षदा सावंत लेकर आयेंगी। इसमें तीन एक्सपर्ट्स अपने-अपने स्टॉक्स सुझाएंगे। जिस पर अपनी सूझ-बूझ से ट्रेड लेकर दर्शक भी चाहें तो कमाई कर सकते हैं।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

सुबह 11.30 बजे

सुबह 11.30 बजे कमोडिटी राउंडअप शो पेश किया जायेगा। इसमें देश और दुनिया भर में कमोडिटी से संबंधित खबरें पेश की जायेंगे। इसके अलावा एक्सपर्ट्स कमोडिटी पर अपनी ट्रेडिंग राय भी देंगे।

दोपहर 12 बजे

दोपहर 12 बजे फ्यूचर एक्सप्रेस शो चलाया जायेगा। इसमें आज के फ्यूचर और ऑप्शन ट्रेड्स के बारे में विस्तार से बताया जायेगा। इसके साथ ही इसमें एक एक्सपर्ट् दोपहर के समय बाजार पर अपनी रणनीति बताएंगे। बाजार रणनीति के साथ ही एक्सपर्ट द्वारा दमदार ट्रेड्स और एक सस्ता ऑप्शन भी बताएंगे

12.30 बजे

शेयर मार्केट में निवेश करने वाली महिलाओं के लिए खास शो- सास बहू और सेंसेक्स पेश किया जायेगा। इसमें महिला निवेशकों को एक्सपर्ट के साथ LIVE बैठकर पोर्टफोलियो बनाने का मौका मिलेगा।

दोपहर 1 बजे

चैनल द्वारा MIDCAP MANTRA शो पेश होगा। इसमें एक एक्सपर्ट मिडकैप शेयरों पर अपनी राय देंगे

दोपहर 1.30 बजे

रोज की तह आज भी Know Your Company स्पेशल शो प्रस्तुत होगा जिसमें किसी एक बड़ी कंपनी के टॉप मैनेजमेंट से उनकी कंपनी और आगे के आउटलुक के बारे में विस्तार से चर्चा होगी।

दोपहर 2.00 बजे से क्लोजिंग बेल बजने तक

दोपहर 2 बजे से बाजार बंद होने तक कमाई का अड्डा शो चलेगा। इसमें दिग्गज एक्सपर्ट्स के द्वारा इंडेक्स और स्टॉक्स पर ट्रेडिंग सलाह मिलेगी। इसके अलावा इसी शो में खास सेगमेंट डीलिंग रूम्स चेक पेश किया जायेगा। जिसमें बताया जायेगा कि आज डीलिंग रूम्स में किन दो स्टॉक्स में सबसे ज्यादा खरीदारी या बिकवाली देखने को मिली।

(डिस्क्लेमरः CNBC-Awaaz और Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

(डिस्क्लोजर: CNBC-Awaaz और Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।