सीएनबीसी-आवाज़ पर ओपनिंग बेल से क्लोजिंग बेल तक आपके लिए आज क्या होगा खास
फ्यूचर एक्सप्रेस में फ्यूचर और ऑप्शन ट्रेड्स के बारे में बताया जायेगा और बाजार रणनीति के साथ ही एक्सपर्ट के दमदार ट्रेड्स और एक सस्ता ऑप्शन भी के बारे में विस्तार से बताया जायेगा
कमाई का अड्डा में खास सेगमेंट डीलिंग रूम्स चेक पेश किया जायेगा जिसमें ये जानकारी मिलेगी कि आज डीलिंग रूम्स में किन दो स्टॉक्स में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिली
सीएनबीसी-आवाज़ नंबर वन चैनल है और कारोबारी घंटों के दौरान सबसे ज्यादा दर्शकों का प्यार इसे मिलता है। इस चैनल ने ये मुकाम यूं ही हासिल नहीं किया है। इसके लिए कड़ी मेहनत और बाजार विश्लेषण के साथ चैनल को रोजाना अपनी बादशाहत साबित करनी पड़ती है। चैनल पर हर रोज बाजार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातें अपने दर्शकों के लिए पेश की जाती हैं। निवेशकों के लिए बाजार बंद होने के बाद हुए छोटे बड़े इवेंट के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा मार्केट और स्टॉक्स के बारे में रणनीति बताने के लिए चैनल के साथ दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट्स का पैनल भी जुड़ा है जो दर्शकों अपनी रणनीति सुझाते हैं।
जानते हैं आज सीएनबीसी-आवाज़ पर क्या है खास
आज सीएनबीसी-आवाज़ के नीरज वाजपेयी ग्लोबल बाजारों के हालात समझाएंगे। इसके बाद सीएनबीसी-आवाज़ के ही वीरेंद्र कुमार निफ्टी, निफ्टी बैंक में क्या रणनीति बनाएं। इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
सीधा सौदा के स्पेशल सेगमेंट में आज आशीष वर्मा और सुमित मेहरोत्रा कैप्टन के रूप में दस-दस स्टॉक्स सुझाएंगे। इन दस स्टॉक्स में वे अपने विश्लेषण के मुताबिक ग्रीन या रेड संकेत दर्शकों को देंगे।
सुबह 8 से लेकर साढ़े 10 बजे तक एक्सपर्ट्स का बड़ा पैनल हमारे साथ होगा
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से आज Mayuresh Joshi, Prakash Diwan, राजेश सातपुते, चंदन तापड़िया, Prakash Gaba, Rahul Sharma, Sacchitanand Uttekar हमारे साथ होंगे। इंदौर से Arihant Capital की Kavita Jain जुड़ेंगी।
नवाबों के शहर लखनऊ से manasjaiswal.com के मानस जायसवाल हमारे साथ होंगे। जबकि कोलकाता से अमित सेठ हमारे साथ जुड़ेंगे।
आज कौन से स्टॉक्स फोकस में रहेंगे या किन स्टॉक्स पर आपकी नजर बनी रहे। इसके संबंध में सीएनबीसी-आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा STOCKS TO WATCH सेगमेंट पेश करेंगे।
आज दोपहर दो बजे रिलायंस की AGM होगी। इसके लिए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता से से जानेंगे एजीएम में क्या ऐलान हो सकता है। इसके बाद यतिन मोता से आज की सबसे बड़ी ब्रोकरेज रिपोर्ट भी जानेंगे।
सुबह 10.30 बजे
इसके बाद साढ़े दस बजे ट्रेडर्स हॉटलाइन शो पेश किया जायेगा। इसमें दर्शक फोन कॉल पर सीधे हमसे जुड़ते हैं और हमारे एक्सपर्ट् से अपने ट्रेड पर सवाल पूछते हैं। एक्सपर्ट अपने अनुभव और विवेक से दर्शकों को उचित सलाह देते हैं।
सुबह 11 बजे शेयर बाजार का सबसे बड़ा गेम शो खिलाड़ी नंबर वन हर्षदा सावंत लेकर आयेंगी। इसमें तीन एक्सपर्ट्स अपने-अपने स्टॉक्स सुझाएंगे। जिस पर अपनी सूझ-बूझ से ट्रेड लेकर दर्शक भी चाहें तो कमाई कर सकते हैं।
सुबह 11.30 बजे
सुबह 11.30 बजे कमोडिटी राउंडअप शो पेश किया जायेगा। इसमें देश और दुनिया भर में कमोडिटी से संबंधित खबरें पेश की जायेंगे। इसके अलावा एक्सपर्ट्स कमोडिटी पर अपनी ट्रेडिंग राय भी देंगे।
दोपहर 12 बजे
दोपहर 12 बजे फ्यूचर एक्सप्रेस शो चलाया जायेगा। इसमें आज के फ्यूचर और ऑप्शन ट्रेड्स के बारे में विस्तार से बताया जायेगा। इसके साथ ही इसमें एक एक्सपर्ट् दोपहर के समय बाजार पर अपनी रणनीति बताएंगे। बाजार रणनीति के साथ ही एक्सपर्ट द्वारा दमदार ट्रेड्स और एक सस्ता ऑप्शन भी बताएंगे
12.30 बजे
शेयर मार्केट में निवेश करने वाली महिलाओं के लिए खास शो- सास बहू और सेंसेक्स पेश किया जायेगा। इसमें महिला निवेशकों को एक्सपर्ट के साथ LIVE बैठकर पोर्टफोलियो बनाने का मौका मिलेगा।
दोपहर 1 बजे
चैनल द्वारा MIDCAP MANTRA शो पेश होगा। इसमें एक एक्सपर्ट मिडकैप शेयरों पर अपनी राय देंगे
दोपहर 1.30 बजे
रोज की तह आज भी Know Your Company स्पेशल शो प्रस्तुत होगा जिसमें किसी एक बड़ी कंपनी के टॉप मैनेजमेंट से उनकी कंपनी और आगे के आउटलुक के बारे में विस्तार से चर्चा होगी।
दोपहर 2.00 बजे से क्लोजिंग बेल बजने तक
दोपहर 2 बजे से बाजार बंद होने तक कमाई का अड्डा शो चलेगा। इसमें दिग्गज एक्सपर्ट्स के द्वारा इंडेक्स और स्टॉक्स पर ट्रेडिंग सलाह मिलेगी। इसके अलावा इसी शो में खास सेगमेंट डीलिंग रूम्स चेक पेश किया जायेगा। जिसमें बताया जायेगा कि आज डीलिंग रूम्स में किन दो स्टॉक्स में सबसे ज्यादा खरीदारी या बिकवाली देखने को मिली।
(डिस्क्लेमरः CNBC-Awaaz और Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)