Get App

स्वतंत्रता दिवस पर एक्सपर्ट्स ने बताये फाइनेंशियल फ्रीडम के टिप्स, इन स्टॉक्स में दी खरीदारी की सलाह

Kedianomics के सुशील केडिया कि निवेशकों को आय और बचत का आकलन करना चाहिए। कमाई का कुछ हिस्सा जरूर बचाएं। सभी के लिए वित्तीय आजादी जरूरी है। अपने बचत के अनुसार निवेश की योजना बनाएं। निवेश का निर्णय लेते समय अहंकार से बचें। निवेश पर संतुलित फैसला लें। निवेश से पहले रिस्क का आकलन जरूर करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2023 पर 4:59 PM
स्वतंत्रता दिवस पर एक्सपर्ट्स ने बताये फाइनेंशियल फ्रीडम के टिप्स, इन स्टॉक्स में दी खरीदारी की सलाह
prakashdiwan.in के प्रकाश दीवान लैंडमार्क कार्स और बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर दांव लगाने की सलाह दी है

देश 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। आजादी का ये पर्व हमें फाइनेंशियल तौर भी आजाद होने की याद दिलाता है। फाइनेंशियल फ्रीडम के कई फायदे हैं। यह ना सिर्फ आपकी वित्तीय जोखिम कम करता है बल्कि तरक्की के रास्ते भी खोलता है। आपके पोर्टफोलियो में आजादी का रंग भरने के लिए आज हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ तीन खास मेहमान जुड़े। prakashdiwan.in के प्रकाश दीवान, Complete Circle के मैनेजिंग पार्टनर और CIO गुरमीत चड्ढा और Kedianomics के फाउंडर सुशील केडिया ने बताया कि फानेंशियल फ्रीडम कैसे हासिल करना है।

Kedianomics के सुशील केडिया के फाइनेंशियल फ्रीडम के टिप्स

सुशील केडिया ने कहा कि निवेशकों को आय और बचत का आकलन करना चाहिए। निवेश करते समय निवेश का लक्ष्‍य निर्धारित करें। जरूरत के हिसाब से इनवेस्‍टमेंट प्रोडक्‍ट चुनें। इससे वित्तीय जोखिम कम होता है। अच्छा पोर्टफोलियो बनाने के लिए संतुलित एसेट एलोकेशन जरूरी है।

सभी के लिए वित्तीय आजादी जरूरी है। कमाई का कुछ हिस्सा जरूर बचाएं। बचत के अनुसार निवेश की योजना बनाएं। निवेश से पहले रिस्क का आकलन जरूर करें। निवेश का निर्णय लेते समय अहंकार से बचें। निवेश पर संतुलित फैसला लें। निवेश के लिए नियम बनाएं, तर्क के आधार पर फैसले लें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें