आज बाजार बंद होने के कारण निफ्टी की वीकली एक्पायरी कल बुधवार 9 अप्रैल को हुई। निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में कमजोरी देखने को मिली। वीकली एफएंडओ एक्सपायरी के दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। कल के दिन आरबीआई एमपीसी ने उम्मीद के मुताबिक 25 बेसिस प्वाइंट्स की रेपो दर में कटौती की घोषणा की। वहीं पूरे सत्र के दौरान निफ्टी 50 में गिरावट दर्ज की गई। इंडेक्स 137 अंकों की गिरावट के साथ 22,399 पर बंद हुआ। बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने मैक्स फाइनेंशियल, मैक्स हेल्थकेयर, एसबीआई और जेके टायर के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Max Financial
JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि Max Financial के स्टॉक में अप्रैल की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1180 के स्ट्राइक वाली कॉल 25.25 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 35 से 44 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 18 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Max Healthcare के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1155/1170 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1100 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1128 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का चार्ट का चमत्कार शेयरः SBI
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में SBI पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 744 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 756 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 725 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Geojit Financial के गौरांग शाह का मिडकैप फंडा स्टॉकः JK Tyre
Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज JK Tyre के स्टॉक में 270 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 400 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)