Technical View: आज पूरे सत्र के दौरान निफ्टी 100-110 अंक की रेंज के भीतर कारोबार करता रहा। इसमें नकारात्मक रुझान दिखाई दिया। 9 अप्रैल को वीकली एफएंडओ एक्सपायरी के दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के दिन आरबीआई एमपीसी ने उम्मीद के मुताबिक 25 बेसिस प्वाइंट्स की रेपो दर में कटौती की घोषणा की। आरबीआई ने पूरे वर्ष के लिए मुद्रास्फीति और विकास पूर्वानुमान को घटाकर क्रमशः 4% और 6.5% कर दिया। अमेरिका द्वारा पारस्परिक टैरिफ योजना की शुरुआत और अमेरिका द्वारा 104% टैरिफ लगाए जाने के बाद चीन की ओर से आगे के जवाबी उपायों की संभावित घोषणा के बीच कमजोर ग्लोबल रुझानों ने सेंटीमेंट्स को प्रभावित किया।
इसलिए, एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि आगामी सत्रों में कंसोलिडेशन और रेंजबाउंड ट्रेडिंग जारी रहेगी। इसमें 22,270 पर सपोर्ट देखने को मिलेगा। इस स्तर से नीचे, डाउनट्रेंड 22,000 तक बढ़ सकता है। जो निफ्टी का प्रमुख सपोर्ट जोन है। ऊपरी स्तर पर, 22,700 तत्काल रेजिस्टेंस है। इसके बाद 22,850 के लेवल पर अहम रेजिस्टेंस दिख सकता है।
पूरे सत्र के दौरान निफ्टी 50 में गिरावट दर्ज की गई। इंडेक्स 137 अंकों की गिरावट के साथ 22,399 पर बंद हुआ। इसने एक छोटा सा बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न डेली चार्ट पर एक इनसाइड बार फॉर्मेशन जैसा दिखाई दिया, जो रेंजबाउंड एक्शन का संकेत दे रहा है।
शुक्रवार 11 अप्रैल को कैसी रह सकती है Nifty की चाल
HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा, "हाल ही में 21,750 के निचले स्तर से तेजी से ऊपर की ओर रिकवरी के बाद, निफ्टी का उतार-चढ़ाव भरा मूवमेंट अब बाजार के शॉर्ट टर्म अपट्रेंड के लिए चिंताजनक नहीं है।"
उनके अनुसार, इंडेक्स में तत्काल सपोर्ट 22,270 पर नजर आ रहा है। इसमें अगला महत्वपूर्ण ओवरहेड रेजिस्टेंस 22,700 के स्तर के आसपास है।
वीकली ऑप्शन डेटा ने के मुताबिक निफ्टी 50 के लिए ट्रेडिंग रेंज 22,000 और 23,000 के बीच रह सकती है।
शुक्रवार 11 अप्रैल को कैसी रह सकती है Bank Nifty की चाल
बैंक निफ्टी 50,500 के स्तर पर टिके रहने में नाकामयाब रहा। इसमें डेली टाइम स्केल पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। ये पैटर्न निचले स्तरों पर बाईंग इंटरेस्ट को दर्शा रहा है। इंडेक्स ने अपने नुकसान को 329 अंक कम कर दिया। इंडेक्स 271 अंकों की गिरावट के साथ 50,240 पर बंद हुआ।
Lakshmishree Investments के अंशुल जैन ने कहा, "बुधवार के 50,500 के उच्च स्तर से ऊपर जाने पर इसमें तेज शॉर्ट कवरिंग हो सकती है। जिससे निफ्टी संभावित रूप से ऊपर जा सकता है।"
उल्लेखनीय रूप से, इंडेक्स ने क्लोजिंग की ओर डेली और वीकली VWAP (वॉल्यूम-वेटेड एवरेज प्राइस) दोनों को पुनः प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की। ये अंडरलाइंग एक्युमुलेशन को दर्शाता है। यह सेटअप एक गैप-अप ओपनिंग की संभावना को बढ़ा रहा है। उनका मानना है कि ये शॉर्ट-कवरिंग रैली को तेज कर सकता है और मोमेंटम को बुल्स के पक्ष में मजबूती से बदल सकता है।
हालांकि, इंडिया VIX, डर का इंडेक्स, ऊंचा बना रहा। ये बुल्स के लिए सावधानी बरतने का सुझाव देता है। जब तक कि यह निर्णायक रूप से 14 अंक से नीचे नहीं गिर जाता।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)