Get App

निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में जोरदार तेजी में कारोबार, एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई जोरदार ट्रेडिंग

APL Apollo Tubes के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1510 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। APL Apollo Tubes के शेयर में 1550 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 1489 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 20, 2025 पर 5:05 PM
निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में जोरदार तेजी में कारोबार, एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई जोरदार ट्रेडिंग
Gujarat Fluorochemicals पर JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने 3997 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में तेजी नजर आई। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो भारत फोर्ज, मैक्स हेल्थकेयर, फिनिक्स मिल्स, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि हिंदुस्तान कॉपर, बीएसई, आईसीआईसीआई प्रू, साएंट और ब्रिटानिया के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ केईआई इंडस्ट्रीज, पॉलीकैब, पेटीएम, हैवेल्स और वोडाफोन आइडिया के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि डेल्हीवरी, डालमिया भारत, आरबीएल बैंक, वोल्टाज और पूनावाला फिनकॉर्प के शेयर में लॉन्ग अवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टोरेंट पावर, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, भारती एयरटेल और गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Torrent Power

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि Torrent Power के स्टॉक में मार्च की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1500 के स्ट्राइक वाली कॉल 17.20 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 21-27 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 9 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः APL Apollo Tubes Future

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से APL Apollo Tubes के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1489 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1510 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें