Get App

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन इन 4 स्टॉक्स में दिग्गजों ने कराई खरीदारी, क्या इनमें से है कोई आपके पोर्टफोलियो में

Jubilant Food के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 668 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Jubilant Food के शेयर में 700 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 650 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 28, 2025 पर 5:55 PM
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन इन 4 स्टॉक्स में दिग्गजों ने कराई खरीदारी, क्या इनमें से है कोई आपके पोर्टफोलियो में
LT Foods पर Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका ने 384 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में कमजोरी देखने को मिली। बाजार के अंत में बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो बीएसई, ओएनजीसी, एनएचपीसी, टाटा कंज्यूमर और कैम्स के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि जियो फाइनेंशियल सर्विसेस, रैमको सीमेंट्स, श्री सीमेंट, बीएचईल और आईआरसीटीसी के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ एमएंडएम, केपीआईटी टेक्नोलॉजी, पीबी फिनटेक, टाटा एलेक्सी और आईआईएफएल फाइनेंस के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि श्रीराम फाइनेंस, एल्केम लैब, डिवीज लैब, वेदांता और अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने अपोलो हॉस्पिटल्स, जुबिलेंट फूड, ग्लेनमार्क फार्मा और एलटी फूड्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Apollo Hospitals

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि Apollo Hospitals के स्टॉक में अप्रैल की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 6700 के स्ट्राइक वाली कॉल 136.55 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 180-220 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 90 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Jubilant Food Future

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Jubilant Food के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 650 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 668 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें