Get App

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन इन 4 स्टॉक्स में दिग्गजों ने कराई ट्रेडिंग, क्या इनमें से है कोई आपके पोर्टफोलियो में

Indus Towers के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 376 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Indus Towers के शेयर में 380 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 374 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 11, 2025 पर 5:55 PM
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन इन 4 स्टॉक्स में दिग्गजों ने कराई ट्रेडिंग, क्या इनमें से है कोई आपके पोर्टफोलियो में
Gloabl Health पर AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने 1265 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ पर 90 दिन की राहत से भारतीय बाजार ने शानदार कमबैक किया। आज के बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी में करीब 2% तक चढ़कर बंद हुए। सेंसेक्स 1,310 प्वाइंट चढ़ा तो निफ्टी ने 429 प्वाइंट की बढ़त हासिल की। बैंक निफ्टी भी 1.5% से ज्यादा की तेजी पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 2.5% से ज्यादा की तेजी रही। वहीं BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि मिडकैप इंडेक्स भी करीब 2% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इंडस टावर्स, पूनावाला फिनकॉर्प, ग्लोबल हेल्थ और मैरिको के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher का सस्ता ऑप्शनः Poonawala Fincorp

Prabhudas Lilladher ने कहा कि Poonawala Fincorp के स्टॉक में अप्रैल की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 370 के स्ट्राइक वाली कॉल 9.30 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 12/15/17 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Indus Towers Future

rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Indus Towers के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 380 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 374 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 376 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें