Get App

ONGC या OIL India, किसमें निवेश करने से होगी मोटी कमाई? जानिए मॉर्गन स्टेनली का जवाब

मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि सरकार नेचुरल गैस और क्रूड ऑयल प्राइसेज को नियंत्रणमुक्त करने की पॉलिसी अपना रही है। क्रूड की कीमतों में उछाल के बावजूद सरकार ने विंडफॉल टैक्स नहीं लगाया है, जो चौंकाता है। इससे अपस्ट्रीज कंपनियों के वैल्यूएशन मल्टीपल्स को सपोर्ट मिलेगा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 10, 2026 पर 2:04 PM
ONGC या OIL India, किसमें निवेश करने से होगी मोटी कमाई? जानिए मॉर्गन स्टेनली का जवाब
ओएनजीसी का शेयर 10 जून को 2 फीसदी गिरकर 253 रुपये पर चल रहा था।

मॉर्गन स्टेनली की राय भारत के अपस्ट्रीम एनर्जी सेक्टर को लेकर बदली है। इसकी कई वजहें हैं। इस सेक्टर में सालाना करीब 10 अरब डॉलर का निवेश हो रहा है। हाल में देश में नेचुरल गैस का भंडार मिला है। अपस्ट्रीम कंपनियों पर रॉयल्टी का बोझ घटा है। फ्यूल प्राइसिंग को लेकर सरकार की पॉलिसी सपोर्टिव है।

ONGC मॉर्गन स्टेनली की पहली पसंद

मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि सरकार नेचुरल गैस और क्रूड ऑयल प्राइसेज को नियंत्रणमुक्त करने की पॉलिसी अपना रही है। क्रूड की कीमतों में उछाल के बावजूद सरकार ने विंडफॉल टैक्स नहीं लगाया है, जो चौंकाता है। इससे अपस्ट्रीज कंपनियों के वैल्यूएशन मल्टीपल्स को सपोर्ट मिलेगा। ब्रोकरेज फर्म ने ओएनजीसी और ऑयल इंडिया में से ओएनजीसी को अपनी पहली पसंद बताया है। इसकी वजह ओएनजीसी का बेहतर रिप्लेसमेंट रेशियो, हायर नेचुरल गैस प्राइस रियलाइजेशन और रिजर्व का जल्द मॉनेटाइजेशन है।

ओएनजीसी के शेयर में आ सकता है 33% उछाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें