Get App

AI सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस से रिकॉर्ड हाई पर ऑरेकल का स्टॉक, दुनिया के दूसरे अमीर शख्स बने कंपनी के फाउंडर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में ऑरेकल अहम खिलाड़ी बनकर उभर रही है। पिछले हफ्ते कंपनी का स्टॉक 14 पर्सेंट तक चढ़ गया और यह अपने ऑल टाइम हाई पर भी पहुंच गया। टेक्नोलॉजी शेयरों के लिए अगस्त का महीना मुश्किल भरा रहा है और ऐसे में ऑरेकल की मजबूत परफॉर्मेंस उल्लेखनीय है। इस साल कंपनी के शेयरों में 54 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 17, 2024 पर 6:36 PM
AI सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस से रिकॉर्ड हाई पर ऑरेकल का स्टॉक, दुनिया के दूसरे अमीर शख्स बने कंपनी के फाउंडर
ऑरेकल के स्टॉक में यह तेजी कंपनी के बेहतर रेवेन्यू अनुमानों की वजह से हो रही है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में ऑरेकल अहम खिलाड़ी बनकर उभर रही है। पिछले हफ्ते कंपनी का स्टॉक 14 पर्सेंट तक चढ़ गया और यह अपने ऑल टाइम हाई पर भी पहुंच गया। टेक्नोलॉजी शेयरों के लिए अगस्त का महीना मुश्किल भरा रहा है और ऐसे में ऑरेकल की मजबूत परफॉर्मेंस उल्लेखनीय है। इस साल कंपनी के शेयरों में 54 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है और 2024 के दौरान अमेरिकी बाजार में यह एनवीडिया (Nvidia) के बाद सबसे बेहतर परफॉर्मेंस वाला स्टॉक है।

ऑरेकल के स्टॉक में यह तेजी कंपनी के बेहतर रेवेन्यू अनुमानों की वजह से हो रही है। कंपनी का रेवेन्यू 2026 तक 66 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है और इसने 2029 तक इसके लिए 104 अरब डॉलर का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। इसका मतलब है कि 2026 से 2029 के बीच कंपनी की सालाना रेवेन्यू ग्रोथ 16% रहेगी, जो इंडस्ट्री के अनुमानित ग्रोथ रेट 9% से काफी ज्यादा है।

बार्कलेज के एनालिस्ट राइमो लेन्स्चो के मुताबिक, ऑरेकल की सफलता का श्रेय उसकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमताओं को जाता है। उन्होंने बताया, ' ऑरेकल ने ऐसे AI टूल डिवेलप किए हैं, जो कंपनी की सॉफ्टवेयर सर्विसेज को बेहतर बनाता है और इस तरह ये सेवाएं ज्यादा ताकतवर होती हैं।' जानकारों का मानना है कि ऑरेकल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सर्विसेज इसकी ग्रोथ को बढ़ावा देती रहेंगी।

कंपनी के फाउंडर बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें