ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर (OFSS) के शेयरों में 27 मार्च को दिन में 7 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 7057.65 रुपये के हाई तक गया। बाद में 5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 6944.85 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसने संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने एक मौजूदा वैश्विक बैंकिंग क्लाइंट के साथ स्थायी सॉफ्टवेयर लाइसेंसिंग डील के लिए डेफिनिटिव एग्रीमेंट किया है। यह डील लगभग 10 करोड़ डॉलर की है। भारतीय करेंसी में यह आंकड़ा 940 करोड़ रुपये होता है।
