Get App

Stock in Focus: स्मॉल कैप कंपनी को रिलायंस से मिला ₹158 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: स्मॉल कैप इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट कंपनी को Reliance Industries से 158 करोड़ रुपये का लिथियम आयन बैटरी पैक ऑर्डर मिला है। अंतरराष्ट्रीय डील के बाद अब इस बड़े घरेलू कॉन्ट्रैक्ट से स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 11:00 PM
Stock in Focus: स्मॉल कैप कंपनी को रिलायंस से मिला ₹158 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
Pace Digitek का शेयर सोमवार 23 फरवरी को NSE पर 1.24 प्रतिशत गिरकर ₹181.68 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट कंपनी Pace Digitek Ltd की मटेरियल सब्सिडियरी Lineage Power Private Ltd को Reliance Industries Ltd से ₹158.71 करोड़ (GST सहित) का बड़ा परचेज ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर लिथियम आयन बैटरी पैक की सप्लाई के लिए दिया गया है।

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी Li-ion 48V 15S1P 314 AH बैटरी पैक की सप्लाई करेगी। यह कॉन्ट्रैक्ट एक घरेलू कंपनी की ओर से दिया गया है और इसका पूरा काम भारत में ही किया जाएगा। कंपनी को 31 अगस्त 2026 तक पूरी डिलीवरी करनी है।

सऊदी अरब से भी मिला था ऑर्डर

पिछले हफ्ते भी Pace Digitek की सब्सिडियरी Lineage Power Private Ltd को एक अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर मिला था। यह 1.35 मिलियन डॉलर का ऑर्डर सऊदी अरब की Yaqin Chem ने दिया छा। इसके तहत चार मोबाइल Battery Energy Storage Systems यानी BESS यूनिट्स की सप्लाई की जानी है। ये यूनिट्स गूजनेक ट्रेलर पर लगाई जाएंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें