Get App

भारत के बाद अब यूके में पद्मावती का विरोध

फिल्म पद्मावती के खिलाफ विरोध अब यूके में भी शुरू हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2017 पर 7:19 PM
भारत के बाद अब यूके में पद्मावती का विरोध

फिल्म पद्मावती के खिलाफ विरोध अब यूके में भी शुरू हो गया है। फिल्म को यूके में रिलीज से रोकने के लिए राजपूत समाज ने ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ किया है। इसलिए राजपूत समाज की मान और मर्यादा को बचाने के लिए फिल्म की रिलीज को रोकना जरूरी है।

दरअसल पद्मावती को ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने रिलीज के लिए हरी झंडी दे दी है। बीबीएफसी ने 1 दिसंबर को यूनाइटेड किंगडम में आधिकारिक रिलीज के लिए फिल्म को पास किया है। इसमें कहा गया है कि रानी पद्मावती का इतिहास काफी गौरवशाली है। रानी ने अलाउद्दीन खिलजी की हैवानियत से महिलाओं की आबरू को बचाने के लिए 1600 महिलाओं के साथ महल में जौहर किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें