Paint Stocks: ढहते मार्केट में भी 3% चढ़ गए एशियन पेंट और बर्जर, उछाल के पीछे है बड़ी वजह

Paint Stocks: स्टॉक मार्केट में आज बिकवाली का काफी दबाव रहा। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी तरफ देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी एशियन पेंट्स के शेयर दिन के आखिरी में भी 3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए और इसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी बर्जर पेंट्स भी करीब ढाई फीसदी की बढ़त के साथ

अपडेटेड Jul 10, 2024 पर 3:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी Asian Paints को वित्त वर्ष 2024 में हाई रिटेल इनफ्लेशन के चलते झटका लगा था। हालांकि अब कंपनी का मानना है कि अच्छे मानसून और गांवों में बढ़ी कमाई के चलते इसके कारोबार को सपोर्ट मिल सकता है। (File Photo- Pexels)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Paint Stocks: स्टॉक मार्केट में आज बिकवाली का काफी दबाव रहा। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी तरफ देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी एशियन पेंट्स के शेयर दिन के आखिरी में भी 3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए और इसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी बर्जर पेंट्स भी करीब ढाई फीसदी की बढ़त के साथ। इनके शेयरों में तेजी की वजह इनके प्रोडक्ट्स के दामों में बढ़ोतरी का फैसला है। इसके चलते ही एशियन पेंट्स आज BSE पर 3.20 फीसदी की बढ़त के साथ 2998.30 रुपये (Asian Paitns Share Price) और बर्जर पेंट्स 2.47 फीसदी के उछाल के साथ 526.40 रुपये (Berger Paints Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में एशियन पेंट्स 3014.40 और बर्जर पेंट्स 531.85 रुपये की इंट्रा-डे ऊंचाई पर पहुंचा था।

    Asian Paints और Berger Paints ने कितना महंगा किया पेंट?

    सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि एशियन पेंट्स ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम 0.7-1 फीसदी तक महंगा कर दिया है। वहीं सीएनबीसी-टीवी से बर्जर पेंट्स ने कीमतों में बढ़ोतरी की पुष्टि कर दी है। बर्जर पेंट्स ने भी इतना ही दाम बढ़ाया है। ये कीमतें 22 जुलाई से प्रभावी हो जाएंगी। मार्केट की नजरें अब इस पर हैं कि क्या कंसाई नेरोलैक (Kansai Nerolac) और अक्जो नोबेल (Akzo Nobel) भी ऐसा ही फैसला लेती हैं या नहीं।


    पेंट सेक्टर के लिए कैसा है आने वाला समय?

    देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी एशियन पेंट्स को वित्त वर्ष 2024 में हाई रिटेल इनफ्लेशन के चलते झटका लगा था। हालांकि अब कंपनी का मानना है कि अच्छे मानसून और गांवों में बढ़ी कमाई के चलते इसके कारोबार को सपोर्ट मिल सकता है। एशियन पेंट्स को मार्च तिमाही में 1,275.3 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ था जो सालाना आधार पर 1.3 फीसदी अधिक रहा। हालांकि इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 0.64 फीसदी कम होकर 8,730.76 करोड़ रुपये पर आ गया।

    Delhivery Shares: डेल्हीवरी में इस शेयरहोल्डर ने बेच दी पूरी हिस्सेदारी! खुलासे पर शेयर धड़ाम

    Maruti Suzuki Shares: यूपी सरकार के ऐलान पर शेयर बने रॉकेट, 3% उछलकर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर, एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।