ICMR और पैनेशिया बायोटेक देश में डेंगू वैक्सीन बनाने की राह पर है। panacea biotech के डॉक्टर राजेश जैन ने एक खास बातचीत में डेंगू वैक्सीन और फार्मा सेक्टर में बाकी नए डेवेलपमेंट्स पर बात करते हुए कहा कि डेंगू वैक्सीन जल्द बनकर तैयार होगा। ये वैक्सीन न्यूट्रिशन की कमी को पूरा करेगी। मार्च 2025 तक डेंगू वैक्सीन का ट्रायल खत्म हो जाएगा। फिर ये वैक्सीन प्रभाव के आधार पर लॉन्च की जाएगी। डॉ राजेश जैन ने कहा कि ये वैक्सीन किफायती भाव पर उपलब्ध करवाई जाएगी। ये 'चिल रन' वैक्सीन 37 न्यूट्रिशन की कमी पूरी करेगी। अब विदेशों से महंगी वैक्सीन इंपोर्ट करने की जरूरत नहीं होगी।
राजेश जैन ने बताया की देश में बना डेंगू का सुरक्षा कवच लगभग तैयार है। अगस्त से डेंगू वैक्सीन का तीसरा ट्रायल जारी है। इस ट्रायल के तहत 400 लोगों को वैक्सीन दी गई है। मार्च 2025 तक डेंगू वैक्सीन का ट्रायल खत्म होगा। ये वैक्सीन उचित और सस्ते दाम पर उपलब्ध होगी। न्यूट्रिशन पूरा करने वाली वैक्सीन लॉन्च करेंगे। 2 साल से ऊपर के बच्चों के लिए 'चिल रन' प्रोडक्ट लॉन्च होगा। 'चिल रन' प्रोडक्ट 37 न्यूट्रिशन की कमी पूरी करेगा। कंपनी को रूल 101 में बदलाव से फायदा मिलेगा। अब महंगी वैक्सीन इंपोर्ट करने की जरूरत नहीं होगा।
गौरतलब है कि फार्मा और medtech सेक्टर में भारत तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। आज एक खास बातचीत में फार्मा सचिव अरुनीष चावला ने बताया अगले 2 साल में PLI स्कीम के तहत 50 नए ग्रीनफील्ड्स प्रोजेक्ट्स को पूरा किया जाएगा। एक्सपोर्ट सेक्टर में फार्मा इंडस्ट्री का विस्तार हो रहा है। 2024 में फार्मा देश की चौथी सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री बन गई है। PLI का फायदा फार्मा इंडस्ट्री को मिला है। PLI के तहत 100 ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट चुने गए हैं। 100 में से 50 नए ग्रीनफील्ड प्लांट्स पूरे हुए हैं। विदेशी कंपनियों को भी मेक इन इंडिया का फायदा मिला है।
पैनेशिया बायोटेक (Panacea Biotec) के शेयरों की चाल पर नजर डालें तो आज ये स्टॉक एनएसई पर 13.85 रुपए यानी 4.99 फीसदी की तेजी लेकर 291.15 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है। आज ये स्टॉक दिन के हाई पर बंद हुआ है। स्टॉक का 52 वीक हाई 291.15 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 192,750 स्टॉक रहा और मार्केट कैप 1,783 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 7.75 फीसदी टूटा है। वहीं, पिछले 3 महीने में इसमें 101 फीसदी और 1 साल में 72 फीसदी रिटर्न दिया है।