Patel Engineering Shares: देश की दिग्गज इंफ्रा और कंस्ट्रक्शन सर्विसेज कंपनी पटेल इंजीनियरिंग ने नेपाल में ₹1593 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई तो निवेशकों में जोश आ गया। नेपाल में लोअर अरुण हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के ₹1593.08 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट के लिए पटेल इंजीनियरिंग को एल1 बिडर घोषित किया गया तो इसके शेयर फटाक से 3% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 0.85% की बढ़त के साथ ₹28.61 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.52% उछलकर ₹29.37 (Patel Engineering Share Price) तक पहुंच गया था।
