Paytm Share Price: फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) के एक बड़े निवेशक अलीबाबा (Alibaba) ने आज बल्क डील में बड़ी हिस्सेदारी बेची है। सूत्रों के मुताबिक, Alibaba ने आज बल्क डील (Bulk Deal) में पेटीएम के करीब 2 करोड़ शेयर बेच दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, 12 जनवरी को Alibaba ने 540 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 2 करोड़ शेयर बेचे हैं। यह Paytm की कुल इक्विटी का करीब 3.1% है। अलीबाबा ने जिस भाव पर अपने शेयर बेचे हैं वह पेटीएम के मार्केट प्राइस के मुकाबले कम है।
