PhonePe IPO पर मैक्वेरी की एक रिपोर्ट पर और चढ़ा Paytm का शेयर, क्या है कनेक्शन?

Paytm Share Price: फिनटेक कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के शेयरों में आज अच्छी तेजी दिखी। इसकी वजह फोनपे का आईपीओ (PhonePe IPO) है। फोनपे को लेकर ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने अपनी रिपोर्ट में कुछ ऐसा कहा कि पेटीएम के शेयरों की चमक बढ़ गई

अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
सितंबर 2025 में जनरल अटलांटिक के साथ हुई फाइनल डील के आधार पर PhonePe का अनुमानित वैल्यूएशन $1300-$1500 करोड़ के बीच है, जो Paytm के मौजूदा मार्केट कैप से करीब 60-90% अधिक है।

Paytm Share Price: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने फोनपे के आईपीओ को लेकर एक नोट पब्लिश किया जिसका पेटीएम के शेयरों पर पॉजिटिव असर दिखा। इस नोट पर लगातार दूसरे कारोबारी दिन आज इसके शेयर चढ़े हैं। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के शेयर 2% से अधिक उछल गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा तो उठाया जिससे भाव नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 2.41% के उछाल के साथ ₹1198.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.68% उछलकर ₹1201.75 तक पहुंच गया था। एक कारोबारी दिन पहले यह 4% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

PhonePe IPO को लेकर क्या कहना है Macquarie का?

मैक्वेरी ने 'फोनपे आईपीओ इन फोकस, बट कैन पेटीएम री-रेट' यानी फोनपे आईपीओ रुझान में है लेकिन क्या पेटीएम की फिर से रेटिंग हो सकती है, इसे लेकर एक नोट पब्लिश किया है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि फोनपे के प्रस्तावित आईपीओ से नियर टर्म में पेटीएम की फिर से रेटिंग करनी पड़ सकती है। फोनपे ने अपने आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल कर दिया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका वैल्यूएशन करीब $1500 करोड़ है। मौजूदा शेयरधारकों की लगभग 10% बिक्री से करीब $150 करोड़ जुटाए जा सकते हैं।


Paytm का क्या है कनेक्शन?

सितंबर 2025 में जनरल अटलांटिक के साथ हुई फाइनल डील के आधार पर फोनपे का अनुमानित वैल्यूएशन $1300-$1500 करोड़ के बीच है, जो पेटीएम के मौजूदा मार्केट कैप से करीब 60-90% अधिक है। यह स्थिति तो तब है जब फोनपे ऑपरेटिंग लेवल पर अभी भी निगेटिव में हैं, जबकि पेटीएम पॉजिटिव हो चुकी है। $1300-$1500 करोड़ के वैल्यूएशन पर मैक्वेरी का अनुमान है कि फोनपे पहली छमाही के एडजस्टेड रेवेन्यू के 37-43 गुना पर ट्रेड करेगा, जबकि पेटीएम लगभग 19 गुना पर ट्रेड कर रहा है।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि लोन, म्यूचुअल फंड्स और इंश्योरेंस जैसे फाइनेंशियल सर्विसेज डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में तेजी से विस्तार किया है और इस वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में इसकी रेवेन्यू में हिस्सेदारी 13% थी जोकि वित्त वर्ष 2024 में 4% ही थी। इस सेगमेंट में आगे फोनपे के आगे बढ़ने पर पेटीएम पर असर पड़ सकता है, जिसका अभी एक तिहाई रेवेन्यू डिस्ट्रीब्यूशन से आता है।

फोनपे देश के सबसे बड़े फिनटेक प्लेटफॉर्म्स में शुमार है जिसकी यूपीआई ट्रांजैक्शंस में 45% से अधिक बाजार हिस्सेदारी है। सितंबर 2025 तक इसके 65.7 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स और 4.7 करोड़ मर्चेंट्स थे। वैल्यू के आधार पर यूपीआई मार्केट में इसकी हिस्सेदारी करीब 49-51% रही, जो गूगल पे और पेटीएम जैसे कॉम्पटीटर्स से अधिक है।

LG Electronics की ग्रीन शुरुआत, लिस्टिंग के 4 महीने बाद गोल्डमैन ने इस टारगेट प्राइस के साथ शुरू की कवरेज

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।