Paytm Share Price: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने फोनपे के आईपीओ को लेकर एक नोट पब्लिश किया जिसका पेटीएम के शेयरों पर पॉजिटिव असर दिखा। इस नोट पर लगातार दूसरे कारोबारी दिन आज इसके शेयर चढ़े हैं। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के शेयर 2% से अधिक उछल गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा तो उठाया जिससे भाव नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 2.41% के उछाल के साथ ₹1198.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.68% उछलकर ₹1201.75 तक पहुंच गया था। एक कारोबारी दिन पहले यह 4% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
