Paytm के शेयर पर टूटे निवेशक, कीमत 8% चढ़ी

Paytm Stock Price: पेटीएम का शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 437.55 रुपये पर खुला। उसके बाद यह पिछले बंद भाव से करीब 9 प्रतिशत तक मजबूत होकर 475.70 रुपये के हाई तक गया। हाल ही में पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा था कि उनकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा 100 अरब अमेरिकी डॉलर की कंपनी बनाने की है

अपडेटेड Jul 08, 2024 पर 4:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Paytm में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है।

Paytm Share Price: पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर में 8 जुलाई को 10 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। हालांकि बाद में यह 8 प्रतिशत पर सिमट गई। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसने ESOP (Employee Stock Option Plan)/ESPS (Employee Stock Option Scheme) के तहत पात्र कर्मचारियों को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 2,81,394 फुली पेड अप इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं।

पेटीएम का शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 437.55 रुपये पर खुला। उसके बाद यह पिछले बंद भाव से करीब 10 प्रतिशत तक मजबूत होकर 479.70 रुपये के हाई तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 472.05 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 30000 करोड़ रुपये है।

Paytm को 100 अरब डॉलर की कंपनी बनाना चाहते हैं विजय शेखर शर्मा


हाल ही में पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की कार्रवाई से मिली सीख के बारे में बात की थी। उन्होंने स्वीकार किया कि यह व्यक्तिगत स्तर पर एक भावनात्मक झटका था, जबकि प्रोफेशनल लेवल पर उन्हें जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने का सबक मिला।

बकाए के वन टाइम सेटलमेंट पर PNB की मुहर के बाद 10% भागा पीसी ज्वैलर का शेयर, लगा अपर सर्किट

शर्मा ने स्वीकार किया कि कंपनी को बेहतर करना चाहिए था। ​जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभाना चाहिए था। शर्मा ने यह भी कहा कि उनकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा 100 अरब अमेरिकी डॉलर की कंपनी बनाने की है, और वह चाहते हैं कि पेटीएम ब्रांड को वैश्विक स्तर पर भारतीय कंपनी के रूप में पहचाना जाए।

मार्च तिमाही में Paytm का घाटा बढ़ा

Paytm में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। One97 Communications का वित्त वर्ष 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में घाटा सालाना आधार पर बढ़कर 550 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का घाटा 167.5 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 2.8 प्रतिशत घटकर 2,267.1 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 2,464.6 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।