PC Jeweller Stock: बकाए के वन टाइम सेटलमेंट पर PNB की मुहर के बाद 10% भागा पीसी ज्वैलर का शेयर, लगा अपर सर्किट

PC Jeweller Stock Price: मंजूर किए गए वन टाइम सेटलमेंट के नियम और शर्तों में सेटलमेंट के तहत कैश और इक्विटी कंपोनेंट्स का भुगतान किया जाना, सिक्योरिटीज और गिरवी रखी गई प्रॉपर्टीज की रिलीज आदि शामिल हैं। पिछले एक साल में पीसी ज्वैलर शेयर की कीमत 72 प्रतिशत चढ़ी है। शेयर 8 जुलाई को सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 56 रुपये पर खुला

अपडेटेड Jul 08, 2024 पर 12:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PC Jeweller का मार्केट कैप 2600 करोड़ रुपये है।

PC Jeweller  Share Price: ज्वैलरी सेक्टर की कंपनी पीसी ज्वैलर के शेयर में 8 जुलाई को 10 प्रतिशत की तेजी आई और अपर सर्किट लगा। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि पंजाब नेशनल बैंक ने कंपनी की ओर से पेश किए गए बकाया के एकमुश्त निपटान (One Time Settlement) के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी थी। पीसी ज्वेलर ने बैंकों के एक कंसोर्शियम का बकाया चुकाने के लिए वन टाइम सेटलमेंट का विकल्प चुना है।

पीसी ज्वैलर का शेयर 8 जुलाई को सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 56 रुपये पर खुला। उसके बाद यह पिछले बंद भाव से 10 प्रतिशत चढ़कर 56.19 रुपये के हाई तक गया और अपर सर्किट लग गया। कंपनी का मार्केट कैप 2600 करोड़ रुपये है।

वन टाइम सेटलमेंट की शर्तों में क्या-क्या शामिल


पीसी ज्वैलर की ओर से शेयर बाजारों को बताया गया कि पंजाब नेशनल बैंक की ओर से मंजूर किए गए वन टाइम सेटलमेंट के नियम और शर्तों में सेटलमेंट के तहत कैश और इक्विटी कंपोनेंट्स का भुगतान किया जाना, सिक्योरिटीज और गिरवी रखी गई प्रॉपर्टीज की रिलीज आदि शामिल हैं।

एक साल में 72% चढ़ा PC Jeweller शेयर

पिछले एक साल में पीसी ज्वैलर शेयर की कीमत 72 प्रतिशत चढ़ी है। कंपनी में मार्च 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 54.53 प्रतिशत हिस्सेदारी और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 45.47 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वित्त वर्ष 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 48.49 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू 189.45 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

IRFC शेयर को लगे पंख, 9% के उछाल के साथ छुआ रिकॉर्ड हाई

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।