Get App

Paytm के शेयर पर टूटे निवेशक, कीमत 8% चढ़ी

Paytm Stock Price: पेटीएम का शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 437.55 रुपये पर खुला। उसके बाद यह पिछले बंद भाव से करीब 9 प्रतिशत तक मजबूत होकर 475.70 रुपये के हाई तक गया। हाल ही में पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा था कि उनकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा 100 अरब अमेरिकी डॉलर की कंपनी बनाने की है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 08, 2024 पर 4:10 PM
Paytm के शेयर पर टूटे निवेशक, कीमत 8% चढ़ी
Paytm में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है।

Paytm Share Price: पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर में 8 जुलाई को 10 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। हालांकि बाद में यह 8 प्रतिशत पर सिमट गई। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसने ESOP (Employee Stock Option Plan)/ESPS (Employee Stock Option Scheme) के तहत पात्र कर्मचारियों को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 2,81,394 फुली पेड अप इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं।

पेटीएम का शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 437.55 रुपये पर खुला। उसके बाद यह पिछले बंद भाव से करीब 10 प्रतिशत तक मजबूत होकर 479.70 रुपये के हाई तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 472.05 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 30000 करोड़ रुपये है।

Paytm को 100 अरब डॉलर की कंपनी बनाना चाहते हैं विजय शेखर शर्मा

हाल ही में पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की कार्रवाई से मिली सीख के बारे में बात की थी। उन्होंने स्वीकार किया कि यह व्यक्तिगत स्तर पर एक भावनात्मक झटका था, जबकि प्रोफेशनल लेवल पर उन्हें जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने का सबक मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें