Get App

Paytm Stocks: पेटीएम के शेयर 4% लुढ़के, ED ने इस मामले में जारी किया कारण बताओ नोटिस

Paytm Stocks: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (OCL) के शेयर सोमवार 3 मार्च को शुरुआती कारोबार में 4 प्रतिशत तक लुढ़क गए। यह गिरावट इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की ओर से कंपनी को जारी एक कारण बताओ नोटिस के बाद आई है। ED ने यह नोटिस फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के कथित उल्लंघन के मामले में भेजा है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 03, 2025 पर 10:53 AM
Paytm Stocks: पेटीएम के शेयर 4% लुढ़के, ED ने इस मामले में जारी किया कारण बताओ नोटिस
Paytm Stocks: पेटीएम के शेयरों में इस साल अबतर करीब 30 फीसदी की गिरावट आ चुकी है

Paytm Stocks: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (OCL) के शेयर सोमवार 3 मार्च को शुरुआती कारोबार में 4 प्रतिशत तक लुढ़क गए। यह गिरावट इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की ओर से कंपनी को जारी एक कारण बताओ नोटिस के बाद आई है। ED ने यह नोटिस फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के कथित उल्लंघन के मामले में भेजा है। बीएसई पर पेटीएम के शेयर अपने दिन के निचले स्तर 683.55 रुपये तक लुढ़क गए। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 30 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

पेटीएम ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि ED ने पेटीएम और इसकी दो सहायक कंपनियों - लिटिल इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड और नियरबाय इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस भेजा है। यह नोटिस इन दोनों के अधिग्रहण में हुए कथित उल्लंघन से से जुड़ा है, जो 2015 से 2019 के बीच हुआ था। इसके अलावा दोनों सहायक कंपनियों के कुछ पूर्व डायरेक्टरों और अधिकारियों को भी ये नोटिस जारी किया गया है।

कंपनी ने बयान में कहा, "दोनों सहायक कंपनियों से जुड़े कुछ कथित उल्लंघन के मामले उस समय के हैं, जब वे हमारी सहायक कंपनियां नहीं थीं।" पेटीएम ने यह भी कहा कि वह इस मामले को कानूनी सलाह के साथ हल करने और लागू कानूनों के अनुसार कदम उठाने की प्रक्रिया में है।

कंपनी की ओर जारी किए ब्यौरे के मुताबिक, कथित उल्लंघन में OCL के 245 करोड़ रुपये, लिटिल इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड के लगभग 345 करोड़ रुपये और यरबाय इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लगभग 21 करोड़ रुपये के लेनदेन सूचीबद्ध किए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें