Get App

PB Fintech Share Price: निवेशकों को नहीं भाया प्लान! दो दिन में 10% टूटे शेयर

PB Fintech Share Price: पीबी फिनेटक ने जब से निवेश का यह प्रस्ताव पेश किया है, शेयरों में बिकवाली का दबाव बढ़ गया है। पीबी फिनटेक के शेयर लगातार दो दिनों में करीब 10 फीसदी टूट चुके हैं। आज की बात करें तो इंट्रा-डे में यह 5 फीसदी से अधिक टूट गया। जानिए कि निवेश के किस प्रस्ताव पर पीबी फिनटेक के शेयर ढह गए हैं?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 13, 2025 पर 3:47 PM
PB Fintech Share Price: निवेशकों को नहीं भाया प्लान! दो दिन में 10% टूटे शेयर
PB Fintech के शेयरों ने दस ही महीने में निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया। हालांकि शेयर अब रिकॉर्ड हाई से 41 फीसदी डाउनसाइड है।

PB Fintech Share Price: पीबी फिनेटक ने जब से अपने हेल्थकेयर इकाई में 696 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव पेश किया है, शेयरों में बिकवाली का दबाव बढ़ गया है। पीबी फिनटेक के शेयर लगातार दो दिनों में करीब 10 फीसदी टूट चुके हैं। आज की बात करें तो इंट्रा-डे में यह 5 फीसदी से अधिक टूट गया था। आज बीएसई पर यह 5.44 फीसदी की गिरावट के साथ 1327.80 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 6.06 फीसदी फिसलकर 1319.00 रुपये तक आ गया था। इस साल पीबी फिनटेक के शेयर 37 फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं।

PB Fintech के किस प्रस्ताव पर टूटे शेयर?

मंगलवार को पीबी फिनटेक ने अपने पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी पीबी हेल्थकेयर में 696 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव पेश किया। कारोबार बढ़ाने के लिए यह निवेश अगले वित्त वर्ष में होगा। बोर्ड से इसकी मंजूरी मिल गई है। यह निवेश शेयरों या कंपल्सरी कंवर्टिबल प्रिफरेंस शेयरों की खरीदारी के जरिए होगा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा था कि यह निवेश सब्सिडरी के ऑपरेटिंग और मार्केटिंग के खर्चों के लिए किया जाएगा। पीबी हेल्थकेयर सर्विसेज को कंपनी ने जनवरी 2025 में बनाया था।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें