Get App

सुजुकी की मनमानी, पहरेदार की मदद से मामला सुलझा

सीएनबीसी-आवाज़ पर आने वाला टीवी का सबसे बड़ा कंज्यूमर शो पहरेदार ग्राहक की आवाज़ बुलंद करता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2018 पर 4:39 PM
सुजुकी की मनमानी, पहरेदार की मदद से मामला सुलझा

सीएनबीसी-आवाज़ पर आने वाला टीवी का सबसे बड़ा कंज्यूमर शो पहरेदार ग्राहक की आवाज़ बुलंद करता है और लड़ता है ग्राहक के हक की लड़ाई। जब कंपनियों की मनमानी के सामने कंज्यूमर झुकने लगता है, तब उनके हक की आवाज़ लेकर पहरेदार करता है कंपनी से सवाल और कंपनी को देना होता है जवाब।

पहरेदार के जरिए उन लोगों को इंसाफ मिल पाता है जो कंपनियों के अड़ियल रवैये के चलते उन जरूरी सर्विसेज से महरूम रह जाते हैं जो उनका हक है। पहरेदार उन कंपनियों को भी सबक सिखाता है जो वादे तो कर देती हैं लेकिन उन्हें पूरे करने में आनाकानी करती हैं।

शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार ने पहेदार से अपने शिकायत में कहा कि 10 अप्रैल 2016 में सुजुकी की स्कूटी खरीदी थी, स्कूटी खरीदने के 15 दिनों के बाद से दिक्कतें शुरु हुई है। कभी भी, कही भी गाड़ी रुक जाती थी और सफर के दौरान कही भी स्कूटी चलना बंद कर देती थी। डीलर को हर बार जानकारी दी गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अगस्त 2048 में फिर दिक्कत आई। परेशानी दूर नहीं हुई,डीलर ने स्कूटी ठीक करने से इनकार किया। प्रोडक्ट पर एक्सटेंडेड वारंटी भी थी। डीलर हर बार स्कूटी ठीक करने का दावा करता था, लेकिन कुछ दिन बाद स्कूटी फिर खारब हो जाती थी। पहरेदार से संपर्क के बाद कंपनी से लगातार फोन आए। कंपनी ने स्कूटी की दोबारा जांच कराने के लिए कहा, पुराने डीलर ने भी संपर्क किया। फिलहाल स्कूटी में कोई परेशानी नहीं आ रही है।

पहेरदार को अपने आधिकारिक जवाब में सुजुकी कंपनी का कहना है कि ग्राहक का मामला सुलझ गया है। ग्राहक की संतुष्टि के आधार पर सेटिस्फेकशन नोट भी मिल गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें