मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी 25050 के करीब पहुंचा है। M&M, RIL, HDFC BANK और बजाज ऑटो दबाव बना रहे हैं। इस बीच मेटल और ऑटो शेयरों में आज मुनाफावसूली का मूड देखने को मिला। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1 फीसदी गिरे और JSPL और टाटा स्टील करीब 2 फीसदी फिसले है। कच्चे तेल में 3% की गिरावट से OMCs और पेंट शेयरों में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। HPCL 4% की तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही BPCL, बर्जर पेंट, पिडिलाइट और इंडिगो में भी रौनक देखने को मिला। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Persistent Systems : प्रकाश गाबा Persistent Systems के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 5550 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 5700 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
HPCL -मानस जयसवाल HPCL के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 396 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 425 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Max Financial-आशीष बहेती Max Financial के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1180 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1220/1240 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Tech Mahindra (Fut) - राजेश सातपुते HDFC Life के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1670 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1740/1800 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
IndiaMart- शिल्पा राउत IndiaMart के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 3000 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 3120/3200 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
NALCO- प्रकाश दीवान ने नाल्को पर पोजिशनल खरीदारी की राय दी है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।