Get App

Peshwa Wheat ने किया निराश, शेयर गिरावट में लिस्ट; फिर 5% फिसलकर लोअर सर्किट में लॉक

Peshwa Wheat Listing: कंपनी गेहूं से बने प्रोडक्ट, जैसे आटा, सॉर्टेक्स व्हीट, दलिया और बेसन व मक्के के आटे जैसे अन्य प्रोडक्ट्स की प्रोसेसिंग का काम करती है। कंपनी का 53.52 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 2.77 गुना भरा था

Ritika Singhअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 11:15 AM
Peshwa Wheat ने किया निराश, शेयर गिरावट में लिस्ट; फिर 5% फिसलकर लोअर सर्किट में लॉक
Peshwa Wheat IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 101 रुपये था।

SME सेक्शन में पेशवा व्हीट की 1 अक्टूबर को लिस्टिंग निराशाजनक रही। BSE SME पर शेयर करीब 1 प्रतिशत गिरावट के साथ 100.05 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 101 रुपये था। तुरंत ही शेयर में लिस्टिंग प्राइस से 5 प्रतिशत की गिरावट आई और 95.05 रुपये पर लोअर सर्किट लगा। कंपनी का 53.52 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 2.77 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 177.12 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.35 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.72 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Peshwa Wheat IPO में 52.99 लाख नए शेयर जारी हुए। कंपनी गेहूं से बने प्रोडक्ट, जैसे आटा, सॉर्टेक्स व्हीट, टूटा हुआ गेहूं (दलिया) और बेसन व मक्के के आटे जैसे अन्य प्रोडक्ट्स की प्रोसेसिंग का काम करती है। कंपनी मुख्य रूप से 50 किलो और 30 किलो की पैकेजिंग में प्रोडक्ट्स की सप्लाई करती है। प्रोडक्शन के दौरान, गेहूं के चोकर जैसे बाय-प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल पशुओं के चारे के तौर पर किया जाता है।

कंपनी की वित्तीय सेहत

कंपनी का मार्केट कैप 180 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पेशवा व्हीट का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2025—26 के दौरान 26 प्रतिशत बढ़कर 215.96 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध मुनाफा 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 15.81 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी पर 23.74 करोड़ रुपये की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 171.55 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 11.84 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें