Pharma stocks: सन फार्मा को US कोर्ट से राहत, सिप्ला को कैंसर कि दवा के लिए US FDA मिली मंजूरी, फार्मा शेयर भागे

Pharma stocks : US कोर्ट से सन फार्मा को राहत मिली है। US कोर्ट ने कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया है। अदालत ने Leqselvi दवा के लॉन्च पर लगी रोक हटा ली है। Leqselvi बाल झड़ने के इलाज की दवा है। Leqselvi दवा कब लॉन्च की जाएगी ये अभी साफ नहीं है। Incyte का पेटेंट दिसंबर 2026 तक मान्य है

अपडेटेड Apr 11, 2025 पर 3:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिप्ला को मिली मंजूरी पर एलारा का कहना है कि कैंसर की दवा को मंजूरी कंपनी के लिए पॉजिटिव है

Pharma stocks : फार्मा शेयरों में आज तगड़ा एक्शन है। सन फार्मा, सिप्ला और बायोकॉन में 3 से 4 फीसदी की तेजी है। फार्मों शेयरों को लेकर बाजार में इतना जोश क्यों हैं, इस पर नजर डालें तो बायोकॉन की कैंसर दवा मंजूर कर ली गई है। बायोकॉन बायोलॉजिक्स के Jobevne दवा को USFDA से मंजूरी मिल गई है। इस दवा का इस्तेमाल कैंसर के इलाज में होता है। 2023 में US में इस दवा का मार्केट साइज 2 अरब डॉलर था। कंपनी को इस दवा से वित्त वर्ष 2026 में 6.3 करोड़ डॉलर की कमाई होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2027 में कंपनी की बिक्री 8.8 करोड़ डॉलर रहने की उम्मीद है।

US कोर्ट से सन फार्मा को राहत

उधर US कोर्ट से सन फार्मा को राहत मिली है। US कोर्ट ने कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया है। अदालत ने Leqselvi दवा के लॉन्च पर लगी रोक हटा ली है। Leqselvi बाल झड़ने के इलाज की दवा है। Leqselvi दवा कब लॉन्च की जाएगी ये अभी साफ नहीं है। Incyte का पेटेंट दिसंबर 2026 तक मान्य है।


सिप्ला की कैंसर दवा को मंजूरी

सिप्ला की कैंसर की दवा Abraxane के जेनेरिक को मंजूरी मिल गई है। ब्रेस्ट कैंसर की दवा Paclitaxel को मंजूरी मिली है। Paclitaxel को US FDA से अंतिम मंजूरी मिली है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में इस दवा के लॉन्च होने की उम्मीद है।

IT stocks : अमेरिका से आई खबर के चलते फोकस में IT कंपनियां, लाल निशान में इंफोसिस, कोफोर्ज और TCS

सिप्ला की मंजूरी पर एलारा

सिप्ला को मिली मंजूरी पर एलारा का कहना है कि कैंसर की दवा को मंजूरी कंपनी के लिए पॉजिटिव है। इस अप्रूवल को लेकर हाल में कंपनी ने गाइडेंस दिया था H1FY26 में कंपनी दवा लॉन्च करने की योजना है। FY26 में US में gAbraxane से 20 मिलियन डॉलर की कमाई की उम्मीद है। पहले से ही बाजार में 3-4 जेनेरिक प्लेयर हैं। कंपनी gAbraxane से 50 मिलियान डॉलर तक की कमाई कर सकती है

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।