Get App

Pharma stocks : अमेरिका में दिख रही नई उम्मीद से फार्मा शेयर भागे, जानिए क्या जारी रहेगी ये तेजी

Pharma stocks : शुक्रवार को फार्मा शेयरों में इंट्रा डे में लगभग 10 फीसदी की बढ़त हुई, जिससे निफ्टी फार्मा इंडेक्स 3 फीसदी ऊपर चला गया। ग्लेनमार्क फार्मा में 9.5 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के गठन के बाद डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। आइए जानते हैं कि फार्मा शेयरों में तेजी को कहां से बढ़ावा मिल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2023 पर 11:05 PM
Pharma stocks : अमेरिका में दिख रही नई उम्मीद से फार्मा शेयर भागे, जानिए क्या जारी रहेगी ये तेजी
Pharma stocks : एबॉट इंडिया, टोरेंट फार्मा, डिवीज लैब, ग्लैंड फार्मा, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा, ग्रैन्यूल्स जैसी दूसरी फार्मा कंपनियों के शेयरों भी शुक्रवार को 3 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली है

Pharma stocks : शुक्रवार को इंट्राडे में फार्मा शेयरों में 9.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी फार्मा इंडेक्स 3 फीसदी तक भाग गया। रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल की तरफ से ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज (जीएलएस) में प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री पर पॉजिटिव नजरिया पेश करने के बाद ग्लेनमार्क में जोरदार तेजी आई। कारोबार के अंत में ये 78.55 रुपये यानी 10.11 फीसदी की बढ़त के साथ 855.50 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, अरबिंदो फार्मा के शेयर एनएसई पर लगभग 6 फीसदी उछलकर 930 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। कंपनी को रेवलिमिड दवा लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है, जिसका इस्तेमाल मल्टीपल मायलोमा वाले वयस्क रोगियों के इलाज में दूसरी दवाओं के साथ किया जाता है। इस खबर के चलते स्टॉक में ये तेजी आई।

एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के गठन के बाद डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। बीएसई के सर्कुलर के मुताबिक डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज की स्विट्जरलैंड इकाई ने जमैका में एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज जमैका लिमिटेड गठन किया है। ये कंपनी दवाओं के आयात, भंडारण, वितरण और निर्यात का कारोबार करेगी।

एबॉट इंडिया, टोरेंट फार्मा, डिवीज लैब, ग्लैंड फार्मा, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा, ग्रैन्यूल्स, अल्केम लैब, सन फार्मा, सिप्ला, ज़ाइडस लाइफसाइंसेज, नैटको फार्मा, लॉरस लैब्स, आईपीसीए लैब्स, बायोकॉन और सनोफी जैसी दूसरी फार्मा कंपनियों के शेयरों भी शुक्रवार को 3 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली है।

ये रही तेजी की सबसे बड़ी वजह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें