Get App

PhysicsWallah Q2 results: फिजिक्सवाला का मुनाफा 62% बढ़ा, रेवेन्यू में भी उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर

PhysicsWallah Q2 results: फिजिक्सवाला के सितंबर तिमाही के नतीजे मजबूत रहे। कंपनी का मुनाफा 62% बढ़ा और रेवेन्यू में भी 26% की उछाल दिखी। हाल ही में लिस्टेड शेयर अब इश्यू प्राइस से ऊपर ट्रेड कर रहा है। ग्रोथ का बड़ा सहारा ऑफलाइन-हाइब्रिड विस्तार है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 08, 2025 पर 9:56 PM
PhysicsWallah Q2 results: फिजिक्सवाला का मुनाफा 62% बढ़ा, रेवेन्यू में भी उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर
PhysicsWallah ऑनलाइन, ऑफलाइन और हाइब्रिड- तीनों तरह की लर्निंग सर्विसेज देती है।

PhysicsWallah Q2 results: हाल ही में शेयर मार्केट में लिस्ट होने वाली फिजिक्सवाला (PhysicsWallah) ने सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। PhysicsWallah का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 62% बढ़कर ₹72.3 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹44.5 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू भी 26% बढ़कर ₹1051 करोड़ पहुंच गया।

रेवेन्यू में बड़ी छलांग

पिछले तीन साल में PhysicsWallah की टॉपलाइन तेजी से बढ़ी है। FY23 में ₹744 करोड़ रेवेन्यू था, जो FY25 में बढ़कर ₹2,887 करोड़ हो गया।

डिजिटल और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के विस्तार ने इस ग्रोथ को मजबूती दी। EBITDA भी FY24 के ₹829 करोड़ के नुकसान से FY25 में सुधारकर ₹193 करोड़ (6.7% मार्जिन) पर पहुंच गया, जो अच्छे कॉस्ट मैनेजमेंट को दिखाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें