Get App

PhysicsWallah Q3 Results : एडटेक कंपनी के दमदार नतीजे! प्रॉफिट-रेवेन्यू में तगड़ा उछाल, शेयरों पर रहेगी नजर

PhysicsWallah Q3 Results : फिजिक्सवाला ने दिसंबर तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का प्रॉफिट और रेवेन्यू दोनों में मजबूत बढ़त दर्ज हुई है। ऑनलाइन और ऑफलाइन बिजनेस की ग्रोथ के बीच निवेशकों की नजर स्टॉक पर रहेगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 05, 2026 पर 9:23 PM
PhysicsWallah Q3 Results : एडटेक कंपनी के दमदार नतीजे! प्रॉफिट-रेवेन्यू में तगड़ा उछाल, शेयरों पर रहेगी नजर
फिजिक्सवाला का शेयर 5 फरवरी को BSE पर 0.21% फिसलकर ₹121.70 पर बंद हुआ।

PhysicsWallah Q3 Results : एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला (PhysicsWallah) ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33% बढ़कर ₹102.3 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹76.7 करोड़ था। पिछली तिमाही यानी Q2 में कंपनी का मुनाफा ₹69.7 करोड़ रहा था। इसका मतलब है कि तिमाही आधार पर भी ग्रोथ बनी हुई है।

रेवेन्यू में भी मजबूत ग्रोथ

नोएडा स्थित PhysicsWallah का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 34% बढ़कर ₹1,082.4 करोड़ पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में रेवेन्यू ₹809.7 करोड़ था। वहीं पिछली तिमाही में कंपनी ने ₹1,051.2 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया था, यानी टॉपलाइन में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है।

खर्च बढ़े, लेकिन ग्रोथ के साथ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें