एडटेक प्लेटफॉर्म फिजिक्सवाला के शेयरहोल्डर्स के लिए 4 जून का दिन शानदार रहा। शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से लगभग 18 प्रतिशत तक उछली। BSE पर शेयर 108.45 रुपये के हाई तक गया। बाद में 15.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 106.50 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 30700 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर में जबरदस्त तेजी की अहम वजह एक घोषणा है। कंपनी ने छात्रों की कर्ज की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई प्रमुख रेगुलेटेड थर्ड-पार्टी नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) के साथ साझेदारी की है।
