small और midcap स्पेस में अभी बहुत संभावनाएं बाकी, क्वालिटी शेयरों पर लगाएं दांव: निराली शाह

Samco Securities की निराली शाह का कहना है कि अगले हफ्ते बाजार की नजर आरबीआई की एमपीसी मिट और इकोनॉमी स्थिति पर गर्वनर के कमेंट के साथ ही रिजल्ट सीजन पर रहेगी।

अपडेटेड Apr 04, 2021 पर 11:39 AM

Samco Securities की निराली शाह ने मनीकंट्रोल से बातचीत करते हुए कहा कि मिड और स्म़ॉलकैप स्पेस में अभी बहुत ईंधन बाकी है। इस सेक्टर में बहुत से ऐसे क्वालिटी और ग्रोथ ओरिएंटेड शेयर है जिनमें आगे री-रेटिंग देखने को मिल सकती है।

बाजार पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि बीते हफ्ते बाजार अमेरिकी प्रेसिडेंट द्वारा घोषित किए 2.3 ट्रिलियन डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर राहत पैकेज (stimulus) पर रिएक्ट कर रह था। इसके अलावा ट्रेजकी यील्ड में भी कुछ नरमी आई है जिसकी वजह से बाजार में जोश रहा।

हालांकि पिछले हफ्ते भारतीय बाजार दायरे में कारोबार करते दिखे। अब अगले हफ्ते बाजार की नजर आरबीआई की एमपीसी मीट और इकोनॉमी स्थिति पर गर्वनर के कमेंट के साथ ही रिजल्ट सीजन पर रहेगी।

मिड और स्मॉलकैप शेयरों पर बात करते हुए निराली शाह ने कहा कि प्री-कोविड दौर में भी पिछले कुछ सालों से मिड और स्म़ॉलकैप स्टॉक में नरमी देखने को मिली थी। बाजार के वैल्यू स्टॉक की तरफ रुख करते ही हमें इनमें गति आती दिखी है। मिड और स्म़ॉलकैप स्पेस में अभी बहुत ईंधन बाकी है।  इस सेक्टर में बहुत से ऐसे क्वालिटी और ग्रोथ ओरिएंटेड शेयर है जिनमें आगे री-रेटिंग देखने को मिल सकती है।

इस स्पेस में इस समय आपके शेयरों को चुनने की काबिलियत अहम भूमिका निभाएगी क्योंकि कई ऐसे छोटे-मझोले शेयर जिनमें आगे मल्टीबैगर साबित होने की क्षमता है।

बाजार पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि आईटी स्टॉक में हाल की रैली में अहम भूमिका निभाई है। इसमें डॉलर में बढ़ती मजबूती और चौथी तिमाही के नतीजों के बेहतर रहने की उम्मीद ट्रिगर का काम कर रहे हैं।


कोविड की दूसरी लहर और लॉकडाउन के संभावनाओं के बीच डिफेसिंग शेयरों में मजबूती आती दिख रही है। भारतीय आईटी कंपनियों स्टेबल अर्निंग ग्रोथ, क्वालिटी मैनजमेंट, मजबूत डील पाइपलाइन और अच्छे कैश फ्लो की वजह से फंडामेंटली काफी अच्छी दिख रही हैं। अप्रैल महीने में भी आईटी कंपनियों में अच्छी बढत देखने को मिलेगी।

रियल्टी और टेलीकॉम सेक्टर पर बात करते हुए निराली शाह ने कहा कि मजबूत रैली के बाद मार्च में रियल्टी शेयरों में कुछ करेक्शन देखने को मिला है जो गेम का एक हिस्सा है।

हेल्दी मार्केट रैली के लिए बीच -बीच में करेक्शन बहुत जरुरी होता है। दूसरी तरफ पैसे की किल्लत और ट्रैरिफ बढ़ाने से बचने के ट्रेड की वजह से टेलीकॉम स्टॉक में अंडरपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। टेलीकॉम सेक्टर में होने वाला कोई डेवलपमेंट अप्रैल में इनकी दिशा तय करेगा।

बाजार पर बात करते हुए निराली शाह ने कहा कि अप्रैल में भी बाजार में हमें उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। निफ्टी 14260 -14880 के रेंज में कंसोलिडेट करता दिख रहा है। इस इमीडिएट रेंज से कोई भी ब्रेक अप्रैल में निफ्टी की दिशा तय करेगा। हालांकि रिजल्ट सीजन के शुरु होने के बीच हमें बाजार में हल्के बुलिश ट्रेन्ड की उम्मीद नजर आ रही है।

शॉर्ट टर्म के लिए इन्वेस्टमेंट आईडियाज पर बात करते हुए निराली शाह ने कहा  अगले हफ्ते बाजार की नजर आरबीआई की एमपीसी मीट और इकोनॉमी स्थिति पर गर्वनर के कमेंट के साथ ही रिजल्ट सीजन पर रहेगी।

निवेशकों को सलाह है कि वे आईटी और एफएमसीजी जैसे डिफेसिंव सेक्टर के क्वालिटी शेयरों पर दावं लगाएं। चौथी तिमाही में इन सेक्टरों के रिजल्ट काफी अच्छे रहने की उम्मीद है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।