PN Gadgil Jewellers share: पीएन गाडगिल ज्वैलर्स के शेयरों में आज 7 अक्टूबर को 7 फीसदी तक की बड़ी गिरावट देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 6.04 फीसदी टूटकर 710.30 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने जून 2024 तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में तिमाही आधार पर करीब 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जमकर बिकवाली देखी गई। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 9639 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 843.80 रुपये और 52-वीक लो 681.35 रुपये है।
