PNB Q2 Results: सितंबर तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक का शुद्ध मुनाफा 2.5 गुना बढ़ा, NPA में गिरावट

Punjab National Bank Q2 Earnings: सितंबर तिमाही में ऑपरेटिंग एक्सपेंस 8312.32 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2023 तिमाही में 6798.15 करोड़ रुपये के थे।अप्रैल-​सितंबर 2024 छमाही में पंजाब नेशनल बैंक का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 174 प्रतिशत बढ़कर 8148.16 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Oct 28, 2024 पर 4:10 PM
Story continues below Advertisement

PNB September Quarter Result: पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक ने जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2024 छमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। सितंबर तिमाही में बैंक का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 151 प्रतिशत बढ़कर 4431.99 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 1764.54 करोड़ रुपये था। ​बैंक की कुल कंसोलिडेटेड इनकम एक साल पहले के मुकाबले 17.6 प्रतिशत बढ़कर 35111.47 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो सितंबर 2023 तिमाही में 29857 करोड़ रुपये थी।

ऑपरेटिंग एक्सपेंस 8312.32 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2023 तिमाही में 6798.15 करोड़ रुपये के थे। सितंबर 2024 तिमाही में पीएनबी का ग्रॉस एनपीए घटकर 4.48 प्रतिशत पर आ गया। एक साल पहले यह 6.96 प्रतिशत था। नेट एनपीए भी कम होकर 0.46 प्रतिशत रह गया, जो सितंबर 2023 तिमाही में 1.47 प्रतिशत था। पंजाब नेशनल बैंक की शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 10,517 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 9,923 करोड़ रुपये थी।

डिपॉजिट और एडवांसेज


कंसोलिडेटेड बेसिस पर बैंक के डिपॉजिट सितंबर 2024 तिमाही में 1468416.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गए, जो एक साल पहले 1318263.66 करोड़ रुपये थे। एडवांसेज का आंकड़ा 1027870 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर 2023 तिमाही में 896496 करोड़ रुपये था।

Sun Pharma Q2 Results: सितंबर तिमाही में 28% बढ़ा नेट प्रॉफिट, बाजार के अनुमान से बेहतर रहे नतीजे

PNB के शेयर में 3% तेजी

28 अक्टूबर को पंजाब नेशनल बैंक के शेयर में 3 प्रतिशत तेजी है। दिन में शेयर ने पिछले बंद भाव से 6.4 प्रतिशत चढ़कर 101.95 रुपये का हाई छुआ। कारोबार बंद होने पर शेयर 3 प्रतिशत बढ़त के साथ 98.65 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 105.35 रुपये है। एक साल में शेयर की कीमत 35 प्रतिशत चढ़ी है। मार्केट कैप 1.13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

FY25 की पहली छमाही में मुनाफा 174% बढ़ा

अप्रैल-​सितंबर 2024 छमाही में PNB का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 174 प्रतिशत बढ़कर 8148.16 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 2975.36 करोड़ रुपये था। छमाही के दौरान ​बैंक की कुल कंसोलिडेटेड इनकम एक साल पहले के मुकाबले 15 प्रतिशत बढ़कर 67871.36 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो सितंबर 2023 तिमाही में 58890.16 करोड़ रुपये थी।

Bandhan Bank के शेयर पर टूटे निवेशक, कीमत 10% उछली; Q2 नतीजों से ब्रोकरेज खुश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।