Get App

PNGS Reva Diamond Jewellery: शेयर बाजार में फीकी रही शुरुआत, 4% डिस्काउंट के साथ बाजार में हुई एंट्री

PNGS Reva Diamond Listing: 380 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों से बहुत ज्यादा उत्साहजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। तीसरे दिन तक यह इश्यू कुल 1.23 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल हिस्सा 1.29 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 1.54 गुना भरा था

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 04, 2026 पर 10:15 AM
PNGS Reva Diamond Jewellery: शेयर बाजार में फीकी रही शुरुआत, 4% डिस्काउंट के साथ बाजार में हुई एंट्री
कंपनी के शेयर BSE पर ₹372 पर ओपन हुए, जो कि ₹386 के इश्यू प्राइस से लगभग 3.6% कम है

PNGS Reva Diamond Jewellery: शेयर बाजार में आज PNGS Reva Diamond Jewellery की लिस्टिंग निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। बुधवार, 4 मार्च को कंपनी के शेयरों ने दलाल स्ट्रीट पर कमजोर शुरुआत की और अपने आईपीओ प्राइस से करीब 4% नीचे लिस्ट हुए।

कंपनी के शेयर BSE पर ₹372 पर ओपन हुए, जो कि ₹386 के इश्यू प्राइस से लगभग 3.6% कम है। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹386 का ऊपरी प्राइस बैंड तय किया था, लेकिन बाजार की सुस्ती और लो डिमांड के चलते निवेशकों को लिस्टिंग गेन नहीं मिल सका।

कैसा रहा था सब्सक्रिप्शन?

380 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों से बहुत ज्यादा उत्साहजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। तीसरे दिन तक यह इश्यू कुल 1.23 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल हिस्सा 1.29 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का हिस्सा 1.54 गुना भरा था। वहीं, क्यूआईबी (QIB) का हिस्सा मात्र 1.04 गुना सब्सक्राइब हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें