Credit Cards

Global Market: ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव , एशिया में मजबूती, GIFT NIFTY चौथाई परसेंट ऊपर

GIFT NIFTY सपाट नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.51 फीसदी की बढ़त के साथ 33,262.74 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.01 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.28 फीसदी चढ़कर 17,342.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.76 फीसदी की बढ़त के साथ 20,267.73 के स्तर पर नजर आ रहा है।

अपडेटेड Jul 31, 2023 पर 8:44 AM
Story continues below Advertisement
ग्लोबल डिमांड में सुस्ती के बीच चीन में फैक्ट्री गतिविधियों में लगातार चौथे महीने गिरावट देखने को मिली है।

Global Market:ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव नजर आ रहा है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। GIFT NIFTY चौथाई परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। PCE महंगाई में नरमी से शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी दिखी थी। नैस्डैक 2 परसेंट चढ़कर बंद हुआ था । शुक्रवार को तेजी के साथ अमेरिकी बाजार बंद हुए। डाओ जोंस 177 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। 267 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1% चढ़कर बंद हुआ।

चीन में सुधरेंगे हालात?

हालात में सुधार के लिए नई नीतियां आने की उम्मीद है। ग्लोबल डिमांड में सुस्ती के बीच चीन में फैक्ट्री गतिविधियों में लगातार चौथे महीने गिरावट देखने को मिली है। जबकि मैन्युफैक्चरिंग आंकड़े 49.3 पर रहे हैं। हालांकि 48.9 रहने का अनुमान था। चीन में जुलाई सर्विसेज PMI 53.2 से घटकर 51.5 पर आ गया है।


US में सुधर रहे हालात

लगातार तीसरे महीने जून में PCE महंगाई दर गिरी है। मई के 3.82% के मुकाबले जून में दर 2.97% पर रहा है जबकि Q2 में GDP के आंकड़ों में भी सुधार हुआ था जबकि Q1 के 2% के मुकाबले Q2 में GDP 2.4% पर थी। अनुमान के कम कोर PCE इंडेक्स के आंकड़े आए । जून में 4.1% पर कोर PCE इंडेक्स थी जबकि बाजार को जून कोर कोर PCE 4.2% का अनुमान था। जबकि इसी हफ्ते US के फैक्ट्री ऑर्डर के आंकड़े आएंगे । अमेरिका में जॉब ओपनिंग के आंकड़े कल आएंगे।

Stock Market LIVE Updates: GIFT NIFTY दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY सपाट नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.51 फीसदी की बढ़त के साथ 33,262.74 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.01 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.28 फीसदी चढ़कर 17,342.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.76 फीसदी की बढ़त के साथ 20,267.73 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.81 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 3,297.51 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।