Daily Voice : हमारे बाजार का वैल्यूएशन काफी महंगा नजर आ रहा है। पहली तिमाही के नतीजों के सीजन में अब तक आए कंपनियों के नतीजे काफी हद तक अनुमान के मुताबिक ही रहे हैं। कुछ भी ऐसा शानदार नहीं हुआ है जो मौजूदा वैल्यूएशन को सही ठहरा सके। ये बातें मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में एचडीएफसी सिक्योरिटीज में इंस्टीट्यूशनल रिसर्च के हेड वरुण लोहचब ने कही हैं। उनका मानना है कि विदेशी निवेशकों की तरफ से आ रहे निवेश में मंदी और महंगे वैल्यूशन के चलते बाजार वर्तमान स्तरों से आने वाली तेजी को ब्रेक लग सकता है।
