Get App

पावर और शुगर कंपनियों पर फिदा निवेशक, 11% तक चढ़े स्टॉक्स; जानिए वजह

शेयर बाजार में बुधवार को पावर और शुगर सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। कई कंपनियों के स्टॉक्स में 11 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। जानिए इस जोरदार उछाल की वजह।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 4:42 PM
पावर और शुगर कंपनियों पर फिदा निवेशक, 11% तक चढ़े स्टॉक्स; जानिए वजह
Jaiprakash Power इंट्राडे में 11 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा।

गर्मी से पहले बिजली की बढ़ती मांग और सरकार की नीतियों से जुड़े संकेतों के बीच बाजार में कुछ सेक्टर्स में जोरदार हलचल देखने को मिल रही है। बुधवार के कारोबार में पावर और शुगर सेक्टर के कई शेयरों में मजबूत खरीदारी दर्ज की गई। पावर स्टॉक्स को बढ़ती ऊर्जा मांग से सपोर्ट मिला, जबकि शुगर कंपनियों के शेयर ICRA की रिपोर्ट और निर्यात से जुड़ी खबरों के बाद चढ़े। इन दोनों सेक्टर्स में बढ़ते वॉल्यूम ने निवेशकों की दिलचस्पी को भी साफ दिखाया।

Power Stocks

गर्मी के मौसम से पहले देश में बिजली की बढ़ती मांग के बीच 18 मार्च को पावर सेक्टर के कई शेयरों में तेज खरीदारी देखने को मिली। इंट्राडे कारोबार में Jaiprakash Power, Inox Wind, Siemens Energy India और Reliance Power जैसे स्टॉक्स में बढ़े हुए वॉल्यूम के साथ तेजी आई। शुरुआती कारोबार में Nifty Energy इंडेक्स भी करीब 0.68 प्रतिशत चढ़कर 36,226 के स्तर तक पहुंच गया था।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत की कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता करीब 5,20,511 मेगावॉट है। FY26 में फरवरी तक देश की ऊर्जा मांग 15,59,936 मेगावॉट रही, जबकि सप्लाई लगभग उतनी ही यानी 15,59,482 मेगावॉट रही। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाली गर्मी, LPG संकट के कारण घरों में इंडक्शन जैसे इलेक्ट्रिक उपकरणों का बढ़ता इस्तेमाल और पश्चिम एशिया संकट की वजह से ऊर्जा सेक्टर की मांग बढ़ रही है। इससे पावर स्टॉक्स में दिलचस्पी बढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें