पावर मेक प्रोजेक्ट्स के शेयरों में आज 29 मई को दो फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 2.60 फीसदी की बढ़त के साथ 4831.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी को 563.23 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। यही वजह है कि आज पावर मेक प्रोजेक्ट्स के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 7,637.15 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 5,544 रुपये और 52-वीक लो 2999.35 रुपये है।
