Adhik Maas 2026 Upay: अधिक मास हिंदू कैलेंडर में हर तीन साल के बाद आता है। इसलिए, धार्मिक दृष्टि से इसका अहम स्थान है। अधिक मास जिस हिंदू माह में जुड़ता है, उसकी अवधि 28-30 दिन से बढ़ कर तकरीबन 59-60 दिन की हो जाती है। इस माह में दो पूर्णिमा, दो अमावस्या, चार एकादशी और चार प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग प्राप्त होता है। यही वजह है कि इस माह को धार्मिक रूप से बहुत पवित्र और पूजा-पाठ के लिए मत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह के स्वामी स्वयं सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु हैं। इसलिए इस माह में कुछ विशेष उपाय करने पर श्री हरि की कृपा प्राप्त होती है और उनके आशीर्वाद से सोई किस्मत भी जाग सकती है। आइए जानें इनके बारे में
