Get App

Power Sector Stocks: बिजली की बढ़ती मांग से करें कमाई, इन शेयरों में आने वाली है तूफानी तेजी

Stock Tips: पावर सेक्टर को लेकर घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल बुलिश दिख रहा है। ब्रोकरेज के मुताबिक देश में बिजली की खपत अगले दस साल में 7 फीसदी से अधिक की सालाना दर से बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में ब्रोकरेज फर्म ने इस सेक्टर को कुछ शेयरों को खरीदारी की रेटिंग दी है लेकिन कुछ को मजबूत ग्रोथ की संभावनाओं के बावजूद न्यूट्रल रेटिंग दी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 24, 2024 पर 12:30 PM
Power Sector Stocks: बिजली की बढ़ती मांग से करें कमाई, इन शेयरों में आने वाली है तूफानी तेजी
मोतीलाल ओसवाल ने पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू एनर्जी और टाटा पावर की खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है।

Stock Tips: पावर सेक्टर को लेकर घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल बुलिश दिख रहा है। भारत में बिजली की खपत का रुझान 2000 के दशक की शुरुआत में चीन के विकास दर के समान है। ब्रोकरेज के मुताबिक देश में बिजली की खपत अगले दस साल में 7 फीसदी से अधिक की सालाना दर से बढ़ने की उम्मीद है जिसे GDP की मजबूत रफ्तार, इलेक्ट्रिक वीईकल्स (EVs) और डेटा केंद्रों से सपोर्ट मिलेगा। वर्ष 2035 से बिजली की एक तिहाई मांग सिर्फ ईवी और डेटा सेंटर्स से ही रहेगी। डेटा सेंटर की कैपेसिटी सालाना 30 फीसदी की रफ्तार से बढ़ सकती है और ईवी की भी मांग बढ़ने वाली है।

एनालिस्ट्स के मुताबिक बढ़ती मांग, पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर को मॉडर्न बनाने और क्लीन एनर्जी सोर्स की तरफ शिफ्ट होने के चलते पावर सेक्टर में 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का मौका है। भारत का लक्ष्य वर्ष 2030 तक 500 गीगावॉट की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य हासिल करने का है। ऐसे में ब्रोकरेज फर्म ने इस सेक्टर को कुछ शेयरों को खरीदारी की रेटिंग दी है लेकिन कुछ को मजबूत ग्रोथ की संभावनाओं के बावजूद न्यूट्रल रेटिंग दी है।

PowerGrid, JSW Energy और Tata Power पर इस कारण बुलिश

ब्रोकरेज ने पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू एनर्जी और टाटा पावर की खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज को ट्रांसमिशन सेगमेंट में भी मौके दिख रहे हैं जिसमें पावर ग्रिड अकेले 2 लाख करोड़ रुपये का कैपेटिल एक्सपेंडिचर कर सकती है जिससे इसके ग्रोथ की संभावनाएं बढ़ेंगी। जेएसडब्ल्यू एनर्जी में भी मजबूत ग्रोथ के आसार हैं और अगले ढाई साल में इसकी कैपिसिटी 2.4 गुना बढ़ सकती है और वर्ष 2030 से पहले ही यह 20 गीगावॉट की क्षमता हासिल कर सकती है। वहीं टाटा पावर की बात करें तो वित्त वर्ष 2023-27 के बीच इसका 45 फीसदी कैपिटल एक्सपेंडिचर रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर खर्च हो सकते हैं। इससे कंपनी के कोर अर्निंग्स 40 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी पर पहुंच सकती है। पावरग्रिड में निवेश के लिए ब्रोकरेज फर्म ने 425 रुपये, जेएसडब्ल्यू एनर्जी में निवेश के लिए 917 रुपये और टाटा पावर में निवेश के लिए 530 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें