शेयर मार्केट में मंदड़ियों से कड़े मुकाबले के बाद तेजड़ियों ने दोबारा अपनी पकड़ बनाई है और तेजी की ओर बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस लेवल पार किए हैं। निफ्टी 15,000 पर और सेंसेक्स 50,000 प्वाइंट से ऊपर वापस पहुंच गए हैं। हाल के दिनों में आई तेजी के बावजूद ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर को चौथे क्वॉर्टर के अच्छे रिजल्ट के बाद इन IT शेयर्स में संभावना दिख रही है।
