Praj Industries Stock Price: इंडस्ट्रियल बायोटेक्नोलॉजी कंपनी प्राज इंडस्ट्रीज के शेयरों में 22 नवंबर को 15 प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी ने एक दिन पहले एक बयान में कहा था कि वह 2030 तक अपने रेवेन्यू को तीन गुना करने की उम्मीद कर रही है। कंपनी सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल्स (एसएएफ), बायोपॉलिमर, एनर्जी ट्रांजिशन और क्लाइमेट एक्शंस (ETCA) सहित कई क्षेत्रों में अवसरों पर नजर रखे हुए है। इस अपडेट के सामने आने के बाद 22 नवंबर को शेयरों में अच्छी खरीद हुई।
