Get App

Pre Q2 Results Stock Picking: कौन से सेक्टर्स चमकेंगे, किन पर दिखेगा दबाव

धर्मेश कांत ने कहा कि उन्हें दूसरी तिमाही के नतीजे खराब (BAD) आने की संभावना लग रही है। उनका कहना है कि निफ्टी 50 कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ अनुमान से कम रह सकती है। सालाना आधार पर निफ्टी 50 कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ 7-9 फीसदी पर रह सकती है। निफ्टी 50 कंपनियों से 12-13% अर्निंग्स ग्रोथ की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 05, 2024 पर 10:27 AM
Pre Q2 Results Stock Picking: कौन से सेक्टर्स चमकेंगे, किन पर दिखेगा दबाव
एसबीआई सिक्योरिटीज के सनी अग्रवाल का कहना है कि दूसरी तिमाही के नतीजे ठीक -ठाक रह सकते हैं।

Pre Q2 Results Stock Picking:बाजार को लगता है बुरी नजर लग गई। रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड मार रहा बाजार अचानक चक्रव्यूह में फंसता दिख रहा है। एक तरफ इजरायल-ईरान का बढ़ता घमासान उसे डरा रहा है तो दूसरी तरफ क्रूड ने मूड खराब कर रखा है। इतना क्या काफी था कि अचानक FIIs का चीन प्रेम जाग गया और वो जमकर बिकवाली करने लगे। पिछले 4 ट्रेडिंग सेशन में 32 हजार करोड़ का माल बेच दिया। निगेटिव खबरों के भंवर में फंसे बाजार को अब दूसरी तिमाही के अच्छे नतीजे ही संजीवनी दे सकते हैं। इसीलिए हम कह रहे हैं कि QUARTER 2 बचा ले तू।

दूसरी तिमाही के रिजल्ट आने से पहले शानदार रिटर्न की तैयारी करने के लिए सीएनबीसी-आवाज के साथ मौजूद है चोला सिक्योरिटीज (Chola Securities) के धर्मेश कांत, एसबीआई सिक्योरिटीज (SBI Securities) के सनी अग्रवाल और बीएनपी पारिबा (Sharekhan by BNP Paribas ) के संजीव होता।

कैसे रहेंगे इस बार के Q2 नतीजे?

इस सवाल का जवाब देते हुए धर्मेश कांत ने कहा कि उन्हें दूसरी तिमाही के नतीजे खराब (BAD) आने की संभावना लग रही है। उनका कहना है कि निफ्टी 50 कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ अनुमान से कम रह सकती है। सालाना आधार पर निफ्टी 50 कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ 7-9 फीसदी पर रह सकती है। निफ्टी 50 कंपनियों से 12-13% अर्निंग्स ग्रोथ की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें