Get App

59 मिनट में रिटेल लोन की तैयारी: सूत्र

होम लोन हो या फिर कार लोन महज 59 मिनट में इसकी मंजूरी आपको मिल जाएगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2018 पर 11:10 AM
59 मिनट में रिटेल लोन की तैयारी: सूत्र

होम लोन हो या फिर कार लोन महज 59 मिनट में इसकी मंजूरी आपको मिल जाएगी। सीएनबीसी-आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक आम कंज्यूमर को आसानी से कर्ज मुहैया कराने के लिए सरकार जल्द ही ऐसी स्कीम लॉन्च करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक रिटेल लोन जल्द मुहैया कराने के लिए खास स्कीम पर विचार किया जा रहा है। अब सिर्फ एक विशेष पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। यो पोर्टल सरकारी बैंकों के कंसोर्सियम से तैयार होगा। इस पोर्टल पर आवेदन के साथ अपनी सैलरी स्लीम, फॉर्म 16 और इनकम टैक्स रिटर्न देना होगा। आवेदन पूरा होने के 59 मिनट के भीतर ही लोन की सैद्धांतिक मंजूरी मिल जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक नई स्कीम से रिटेल लोन में पारदर्शीता आएगी, रिटेल लोन की मांग बढ़ेगी और बैंकों की मनमानी रुकेगी। बता दें कि एमएसएमई के लिए 59 मिनट में लोन स्कीम के तर्ज पर रिटेल लोन के लिए ये स्कीम शुरू की जाने की योजना है। एमएसएमई वाली स्कीम के सुचारू रुप से शुरू होने के बाद ये नई स्कीम शुरू होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें