Get App

PRO FX Tech IPO Listings: 87 रुपये का शेयर ₹95 पर हुआ लिस्ट, IPO निवेशकों को मिला 9% का मुनाफा

PRO FX Tech IPO Listings: ऑडियो-विजुअल सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी Pro FX Tech ने आज गुरुवार 3 जुलाई को NSE SME प्लेटफॉर्म पर मजबूत एंट्री की। कंपनी के शेयर 87 रुपये के आईपीओ प्राइस की तुलना में 9.20% प्रीमियम के साथ 95 रुपये पर लिस्ट हुए। हालांकि, ग्रे मार्केट में दिख रही उम्मीदों के मुकाबले लिस्टिंग थोड़ी फीकी रही। लिस्टिंग से पहले इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 13 रुपये पर चल रहा था

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jul 03, 2025 पर 10:37 AM
PRO FX Tech IPO Listings: 87 रुपये का शेयर ₹95 पर हुआ लिस्ट, IPO निवेशकों को मिला 9% का मुनाफा
Pro FX Tech IPO Listings: कंपनी का आईपीओ 26 से 30 जून के बीच बोली के लिए खुला था

PRO FX Tech IPO Listings: ऑडियो-विजुअल सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी Pro FX Tech ने आज गुरुवार 3 जुलाई को NSE SME प्लेटफॉर्म पर मजबूत एंट्री की। कंपनी के शेयर 87 रुपये के आईपीओ प्राइस की तुलना में 9.20% प्रीमियम के साथ 95 रुपये पर लिस्ट हुए। हालांकि, ग्रे मार्केट में दिख रही उम्मीदों के मुकाबले लिस्टिंग थोड़ी फीकी रही। लिस्टिंग से पहले इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 13 रुपये पर चल रहा था, जिससे करीब 15% की लिस्टिंग गेन की उम्मीद जताई जा रही थी।

IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Pro FX Tech का आईपीओ 26 जून को खुला और 30 जून को बंद हुआ। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू था जिसमें 46.32 लाख इक्विटी शेयर जारी किए गए थे। इस आईपीओ का साइज करीब 40.5 करोड़ रुपये था। आईपीओ को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs), हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs), और रिटेल निवेशकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। आखिरी दिन यह 25 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था।

फंड्स का इस्तेमाल

कंपनी इस आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल अपने कुछ कर्जों की अदायगी, तीन नए एक्सपीरियंस सेंटर्स की स्थापना और वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में करेगी। इस आईपीओ में हेम सिक्योरिटीज लीड मैनेजर की भूमिका में थी और हेम फिनलीज को मार्केट मेकर नियुक्त किया गया था

सब समाचार

+ और भी पढ़ें